Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
भोपाल में वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
bhopal, Air Force ,fighter planes

भोपाल। भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने शनिवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मशहूर बड़े तालाब के ऊपर मल्टी एयरक्राफ्ट फ्लाई पास्ट (एयर शो) में अपनी ताकत दिखाई। वायु सेवा के जांबाज फाइटर पायलट्स ने आसमान में हैरतअंगेज कलाबाजियां दिखाकर हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस मल्टी एयरक्राफ्ट फ्लाई पास्ट में शामिल हुए तथा वायु सेना के जांबाज जवानों के शौर्य, कौशल और विमानों के साथ किये गये अद्भुत प्रदर्शन की सराहना की। राज्यपाल पटेल तथा मुख्यमंत्री चौहान ने बड़े तालाब स्थित एमपी टूरिज्म के विंड एण्ड वेव्ज रेस्टोरेंट से वायुसेना का प्रदर्शन देखा।

 

 

भारतीय वायुसेना आगामी 8 अक्टूबर को अपनी 91वीं वर्षगांठ मना रही है। इसी उपलक्ष्य में देश के विभिन्न शहरों में वायुसेना द्वारा यह एयर शो किए जा रहे हैं। शनिवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में यह एयर शो हुआ। इसमें वायुसेना के 65 लड़ाकू विमान शामिल हुए, जिन्हें आसमान में उड़ाने में महिला पायलट भी शामिल रहीं। कुछ लड़ाकू विमान आगरा, ग्वालियर और गाजियाबाद से उड़ान भरकर भोपाल के बड़े तालाब के ऊपर कलाबाजियां कर रहे थे। इनमें खास तौर पर तेजस, आकाश गंगा, रुद्र, बादल, शमशेर, त्रिशूल, सारंग, जगुआर और सूर्य किरण फाइटर प्लेन्स के प्रदर्शनों ने लोगों का दिल जीत लिया। एयर शो में चिनूक हेलिकॉप्टर ने भी हिस्सा लिया, जो लोगों के लिए खास आकर्षण था। इस एयर शो के जरिए वायु सेना ने अपनी युद्धक क्षमता का धमाकेदार परिचय दिया। लोगों ने अपने मोबाइल फोन पर एयर शो की वीडियो बनाने में भी उत्साह दिखाया।

 

 

वायुसेना के अधिकारियों ने विमानों तथा हेलिकाप्टरों से आकाश में विभिन्न गतिविधियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में जगुआर, सुखोई, मिराज 2000 जैसे युद्धक विमानों और विभिन्न हेलिकाप्टरों से रोमांचक प्रदर्शन करते हुए तिरंगा, रूद्र, ध्वज, शमशेर, त्रिशूल, गजराज आदि संरचनाओं का निर्माण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना तथा वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित जन-समुदाय ने सेना के एयर शौर्य को सराहा और निरंतर बजती तालियों एवं जोश के साथ वायुसेना के वीर जवानों का उत्साहवर्धन किया। जन-समुदाय ने मुख्यमंत्री चौहान का अभिवादन भी किया।

 

खराब मौसम के बाद भी वायुसेना के पायलट्स ने उड़ान भर कर साबित किया है कि चुनौतियों का सामना करने के उनके हौसले में मौसम भी बाधा नहीं बन सकेगा। राष्ट्रगान के साथ शुरू हुए इस एयर शो को देखने के लिए सड़कों पर लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। लोग अपने-अपने घरों की छतों पर भी जुटे थे। वहीं वायुसेना के जांबाज पायलट्स के करतब देखने वाले हजारों बच्चों में भी भारतीय वायुसेना में पायलट बनने की उम्मीद जगी है।

 

अद्भुत है वायु-सैनिकों का शौर्य और कौशल : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल में हुए वायु सेना की रोमांचक फ्लाई-पास्ट के लिए वायुसेना का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मीडिया को जारी अपने संदेश में कहा कि आज भोपाल के आसमान में हमारे वायु सेना के जांबाजों ने अद्भुत प्रदर्शन किया। ऐसे जांबाज पायलटों के रहते हुए हमारा देश पूरी तरह से सुरक्षित है, हमें इन पर गर्व है। मुख्यमंत्री चौहान ने आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए भोपाल वासियों का भी आभार जताया।

MadhyaBharat 30 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.