Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
चंदेरी के ऐतिहासिक मंदिर में बनाया जाएगा जागेश्वरी माता मंदिर लोकः शिवराज
bhopal, Jageshwari Mata temple , Chanderi Lok, Shivraj

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चंदेरी के ऐतिहासिक जागेश्वरी माता मंदिर में जागेश्वरी माता मंदिर लोक बनाया जाएगा। अशोक नगर और चंदेरी क्षेत्र के विकास के लिये पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी। किसानों के लिये सूखे के संकट में हर संभव मदद की जायेगी। राज्य सरकार उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी है। उन्हें सर्वे कराकर जल्द राहत राशि वितरित की जाएगी।

 

 

मुख्यमंत्री चौहान रविवार को अशोकनगर के चंदेरी जिले में लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद केपी यादव सहित अन्य जन प्रतिनिधि, लाड़ली बहनें और बड़ी संख्या में आम-जन उपस्थित थे।

 

 

मैं जनता से दूर नहीं रह सकता: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जनता के कल्याण की योजनाओं को लागू किया है। पिछली सरकार ने हमारी कई योजनाएं बंद कर दीं थी। हमारी सरकार ने कन्यादान योजना, तीर्थ दर्शन योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को फिर से शुरू किया है। बहनों के दुख दर्द दूर करने के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि मैं सरकार नहीं परिवार चलाता हूँ। मेरे मन में विचार आया कि बहनों को साल में एक बार पैसा देने से काम नहीं चलेगा। हर महीने एक हजार रुपये उनके बैंक खातों में डालूंगा। यह राशि एक हजार से बढ़ाकर 1250 रुपये कर दी है। धीरे-धीरे लाड़ली बहनों के खातें में यह राशि बढ़ाकर तीन हजार कर दी जाएगी। बहनों के सारे दु:ख दूर कर दिए जाएंगे।

 

 

मैंने बहनों को पैसा नहीं दिया, उनका सम्मान बढ़ाया

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एक नई सामाजिक क्रांति है। बहनों को पैसा नहीं दिया, उनका सम्मान, इज्जत और मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में छूटे पात्र लोगों के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना के अंतर्गत मकान बनाकर दिए जाएंगे। मध्यप्रदेश की धरती पर किसी भी गरीब को बिना जमीन के नहीं रहने देंगे। लाड़ली बहनों और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की बहनों को अब रसाई गैस 450 रुपये में दी जाएगी। जिन लाड़ली बहनों के नाम रसोई गैस नहीं है, उनके पति के नाम पर दर्ज सिलेंडर बहनों के नाम ट्रांसफर किया जाएगा।

 

 

बेटा-बेटियों की पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब और ग्रामीण बच्चों के लिए निजी स्कूलों से भी बेहतर सीएम राइज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पांचवी और आठवीं पास करके दूसरे गांव जाने वाले बच्चों को साइकिल, बारहवीं में 75 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप और अपनी शाला में टॉप करने वाले तीन-तीन छात्र-छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। मेडिकल, आईआईटी, इंजीनियरिंग और लॉ कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की फीस राज्य सरकार भरवाएगी। उन्होंने कहा कि हर घर में परिवार के एक सदस्य को रोजगार देंगे।

 

 

चंदेरी को 50 बिस्तर के अस्पताल की सौगात

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने महिलाओं के हित में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाकर अभूतपूर्व कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने चंदेरी में आज चंदेरी को 50 बिस्तर के अस्पताल की सौगात दी है। चंदेरी क्षेत्र का ऐतिहासिक महत्व है। यहां का किला और साड़ी विश्व में प्रसिद्ध हैं। चंदेरी में राजघाट परियोजना से पीने का पानी पहुंचाया है। मध्यप्रदेश में बेटियां बोझ नहीं वरदान हैं। मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश में महिलाओं, बेटा-बेटियों, किसानों, युवाओं, गरीबों सहित सभी वर्गों के हित में काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भू-अधिकार आवासीय योजना के तहत दो हजार पट्टे वितरित किए गए।

 

MadhyaBharat 1 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.