Since: 23-09-2009

  Latest News :
पंजाब में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ.   मणिपुर हिंसा के बाद अस्पतालों में पड़े 175 शवों के अंतिम संस्कार का ‘सुप्रीम’ आदेश.   राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस.   भारतपे के सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर ने सोशल मीडिया पोस्ट के लिए माफी मांगी.   सिलक्यारा सुरंग हादसा : सेना ने संभाला मोर्चा.   तेलंगाना में भाजपा सत्ता में आई तो सीएम ओबीसी समुदाय का: मोदी.   भोपाल के गांधी नगर क्षेत्र में कार और ऑटो की भिड़ंत.   बारिश से कम हुआ प्रदेश की हवा में घुला जहर.   यात्री बस बेकाबू हाेकर पलटी एक यात्री और क्लीनर की मौत.   सरेआम चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या.   मुख्यमंत्री शिवराज ने पत्नी के गुरुद्वारा पहुंच कर गुरु हरगोबिंद साहिब में मत्था टेका.   महाकालेश्वर अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले.   रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात व्यक्ति की ला.   जंगल में विचरण कर रहे 35 हाथी ग्रामीण के साथ नक्सली दहशत में.   बालोद जिले के ग्राम खुर्सीपार में दो दिवसीय देव मेला का हुआ समापन.   छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना.   संस्कृति मंत्री भगत छत्तीसगढ़ी फिल्म में शहीद वीर नारायण सिंह की भूमिका में.   नक्सलियों ने डामर प्लांट में 16 वाहनों को किया आग के हवाले.  
मुख्यमंत्री ने किया खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ
bhopal, Chief Minister, Khelo MP Youth Games

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार देर शाम भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में खेलो एमपी यूथ गेम्स के शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों के प्रोत्साहन के लिए पैसों की कमी नहीं होगी। हम खेलों के बजट को एक हजार करोड़ तक बढ़ाएंगे।

उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि विक्रम पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को शासकीय सेवा में रखा जाएगा। प्रदेश में ब्रेक डांस, मलखम और ई गैम्स की अकादमी स्थापित होगी। खेलों के लिए संसाधनों को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश में र्स्पोट्स डवेलपमेंट कॉर्पोरेशन गठित किया जाएगा जिसकी अध्यक्ष खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया होंगी। प्रदेश के नए स्टेडियम और पहले से बने स्टेडियमों के संधारण के लिए नई नीति बनाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने समारोह में खेलों में उत्कृष्टता की प्रतीक गेम्स ट्राफी का अनावरण किया। उन्होंने प्रतिष्ठित खिलाड़ियों से खेलों की मशाल प्राप्त कर राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया उपस्थित थीं। केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े।

मुख्यमंत्री चौहान ने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को चेक प्रदान कर सम्मानित किया। एशियाड में कमाल दिखा रहे मप्र राज्य शूटिंग अकादमी के निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को 2 करोड़ 75 लाख रुपये और निशानेबाज आशी चौकसे को एक करोड़ 25 लाख का चेक प्रदान किया गया। दोनों खिलाड़ियों के माता-पिता ने चेक प्राप्त किया। महिला क्रिकेट में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम की सदस्य पूजा वस्त्राकर को एक करोड़ रुपये, सेलिंग की खिलाड़ी नेहा ठाकुर को 50 लाख रुपये और शूटिंग की खिलाड़ी मनीषा कीर को 50 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। नेहा और मनीषा के माता-पिता ने चेक प्राप्त किया।

केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच के अनुरूप युवाओं में खेलों में भागीदारी बढ़ रही है। कभी बीमारू कहा जाने वाला मध्यप्रदेश, आज मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में उपलब्धियां अर्जित कर रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में खेल अधोसंरचना के उन्नयन पर ध्यान दिया जा रहा है। खेलों के क्षेत्र में मध्यप्रदेश नई राह पर अग्रसर है। हमारी सरकार ने देश की श्रेष्ठतम खेल सुविधाएं मध्यप्रदेश में उपलब्ध कराईं हैं।

खेलेंगे हम-जीतेगा एमपी

मुख्यमंत्री ने कहा कि चीन में चल रहे एशियाई गेम्स में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने बड़ी संख्या में पदक जीतकर प्रदेश को गोरवान्वित किया है। बेटियां, बेटों से पदक जीतने में आगे निकल गई हैं। एक जमाना था जब मध्यप्रदेश खेल में पिछड़ा था, आज मध्यप्रदेश खेल रहा है और देश देख रहा है। हम सम्पूर्ण प्रदेश में खेल संस्कृति को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रदेश में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने के उद्देश्य से ग्राम स्तर के साथ-साथ विकास खण्ड, जिला, संभाग सहित राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं हो रही हैं। खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन इसी दिशा में एक कदम है। मुख्यमंत्री ने " खेलेंगे हम- जीतेगा एमपी" के संदेश से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल के प्रति सकारात्मक वातावरण विकसित करने और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित करने में खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। विभाग ने उनके नेतृत्व में महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित की हैं और खेल गतिविधियों को पर्याप्त विस्तार भी हुआ है।

माता-पिता बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें

 

खेल मंत्री सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के मार्गदर्शन में प्रदेश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने और खेल वातावरण निर्मित करने में महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। उन्होंने प्रदेश की 18 खेल अकादमियों के खिलाड़ियों की ओर से मुख्यमंत्री चौहान का आभार माना।

प्रदेश के एक लाख से अधिक युवा इन खेलों में भाग लेंगे

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर दो लघु फिल्में प्रदर्शित की गईं। स्टेडियम के मुख्य ग्राउंड पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। राज्य स्तरीय खेलो एमपी-2023 की प्रतियोगिताएं 5 अक्टूबर तक भोपाल, रीवा, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, कटनी और शिवपुरी में होंगी। भोपाल में व्हालीबाल, फुटबाल, कुश्ती, बॉक्सिंग, फेंसिंग, जूड़ो, ताईक्वाडो, टेनिस, क्याकिंग- कैनोइंग, रोइंग और तैराकी की प्रतियोगिताएं खेली जाएगी। रीवा में कबड्डी, इंदौर में वेटलिफ्टिंग, बास्केटबाल और टेबल टेनिस, ग्वालियर में हॉकी, बैडमिंटन, उज्जैन में मलखंब और योगासन, जबलपुर में खो-खो और आर्चरी, कटनी में शतरंज तथा शिवपुरी में शूटिंग और एथलेटिक्स के मुकाबले होंगे। प्रदेश के एक लाख से ज्यादा युवा इन प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

MadhyaBharat 2 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2023 MadhyaBharat News.