Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
कांग्रेसी ही छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना रहे हैं : कौशिक
raipur, Congressmen , Chhattisgarh

रायपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि न्यायधानी में सरेआम पिस्टल से फायरिंग किया जा रहा है इससे पहले भी जिसने पिस्टल चलाई उसने किसान को जान से मारने की धमकी दी थी जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद भी कांग्रेस ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया था इसी कांग्रेस की लापरवाही व गुंडागर्दी के कारण आज छत्तीसगढ़ की जनता अपने आप असुरक्षित महसूस कर रही है, और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहते है छत्तीसगढ़ सुरक्षित राज्य है पर जमीनी हकीकत यह है कि आज छत्तीसगढ़ पुरी तरह से अपराध गढ़ बन चुका है हाल ही में राजधानी में सरेआम तलवार से केक काटा जा रहा है। तालिबानी अंदाज में सड़कों पर हथियारों के साथ जुलूस निकाला जा रहा है। यह हथियार किसी पर भी चल भी सकते हैं। किन्तु सरकार इस पर कार्यवाही करना छोड़ केवल आरोप लगाने में व्यस्थ है। मनेन्द्रगढ़ जिले में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के गुंडापुत्र के हाथों एक युवक की हत्या हो गयी थी और अनेक कांग्रेसियों के गुंडागर्दी. की खबर लगातार अखबारों में पड़ने को मिलता है।

 

 

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक छत्तीसगढ़ में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था के लिए भूपेश बघेल सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि बहुत संवेदनशील स्थिति है कि छत्तीसगढ़ में मानव जीवन किस प्रकार संकट में पहुंच रहा है। किस तरह अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। सरेआम सड़क पर दहशतगर्द कैसे दहशतगर्दी फैला रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ की माता- बहने शर्मसार हो चुकी है, लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी आयी थी उन्होंने दुनिया भर की बातें कही लेकिन छत्तीसगढ़ में इतने हैवानियत हादसे हो रहे है इस मामले में एक शब्द नहीं कही उन्होंने केवल उन्हीं बातों का जिक्र किया जो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें लिख कर दिया था। भाजपा बार-बार कहती है कि यह सरकार तुष्टीकरण के आधार पर चल रही है। क्या अब उस पिस्टल का भी तुष्टिकरण होगा, जो लोगों की जान ले लेती है। गोली लग जाती है। इस तरह के कृत्य बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसका कड़ा विरोध करेंगे। निश्चित रूप से यह भयावह स्थिति जो आज है, यह कांग्रेस पार्टी, इसके गृहमंत्री, मुख्यमंत्री सारे लोग 2023 की छटपटाहट में सब भूल गए हैं। इस सरकार ने सारी छूट दे दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी घटनाओं की निंदा करती है और अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करती है।

MadhyaBharat 2 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.