Since: 23-09-2009
कोरबा। कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा तहसील में बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे संख्या 130बी पर दुर्घटना का सिलसिला जारी है। 24 घंटे के भीतर तानाखार क्षेत्र में दूसरी घटना घटी है। सोमवार अलसुबह 6 बजे के आसपास कटघोरा से 5 किलोमीटर आगे तानाखार में हुई दुर्घटना में एक मिस्त्री की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। इस रास्ते में आवाजाही के दौरान एक गाड़ी खराब हो गई थी, जिस पर सुधार करने के लिए सेवाएं ली गई थी।
नेशनल हाईवे पर खड़ी ब्रेकडाउन गाड़ी को बनाने के काम में मिस्त्री जुटा हुआ था। इससे पहले कि वाहन का काम पूरा हो पाता, सुधार में लगा मिस्त्री की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी। उल्लेखनीय है कि समान दिशा से आ रहे एक वाहन ने संबंधित वाहन को ठोकर मार दी। जिसके कारण चक्के में दबने से उसकी मृत्यु हो गई।
सूचना दिए जाने पर कटघोरा पुलिस दल यहां पहुंचा। आनन-फानन में नीचे दबे हुए मृत मिस्त्री को निकाला गया। उसकी पहचान पिंटू दुबे पिता अशोक दुबे उम्र 23 वर्ष निवासी ओरकला बिहार के रूप में की गयी है। मृतक का शव कटघोरा सीएचसी के मर्च्यूरी में रखवाया गया है। अन्य औपचारिकताओं के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस के द्वारा उक्त वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है।
MadhyaBharat
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
![]() |