Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
कांग्रेस के बस्तर बंद का अनोखे तरीके से विरोध
jagdalpur, Congress

जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर पहुंच कर सीधे बस्तर की आराध्य देवी के दर्शन के लिए मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे। यहां दर्शन-पूजन के बाद सीधे लालबाग के लिए रवाना हो गये, जहां वे आमसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री के जगदलपुर प्रवास पर कांग्रेस के बस्तर बंद का आम जनता और व्यापारियों ने अनोखे तरीके विरोध जताते हुए, प्रधानमंत्री के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों में स्टीकर चिपका दिया है, जिसमें लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आमसभा में सम्मिलित होने के लिए प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रखा गया है। प्रधानमंत्री आज एनएमडीसी स्टील प्लांट को देश को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री कुल 26000 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी के जगदलपुर प्रवास को लेकर कांग्रेस और कांग्रेस को समर्थन करने वाले आदिवासी समाज के एक धड़े जिसका नेतृत्व कांग्रेस के प्रकाश ठाकुर करते हैं, उन्होंने बस्तर बंद का आह्वान किया है। बस्तर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ने भी कांग्रेसी होने के नाते 03 बजे तक बंद को समर्थन दिया है।

जिसके बाद व्यापारियों ने अनोखा कदम उठाया। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों में स्टिकर चिपका दिया है, जिसमें लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी की आमसभा में सम्मिलित होने के लिए प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रखा गया है।

MadhyaBharat 3 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.