Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
भाजपा की सलाह : प्रियंका 'भू-पे एप' जरूर देखें
raipur, BJP

रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और आईटी सेल के प्रभारी दीपक म्हस्के ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा को भाजपा द्वारा गुरुवार को लांच किया गया 'भू-पे एप' देखने की सलाह दी है। श्री म्हस्के ने कहा कि इस एप का लिंक भी प्रियंका वाड्रा को भेजकर उन्हें भू-पे एप ज़रूर देखने की बात कही है।

 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री म्हस्के ने कहा कि एप के लॉन्च होते ही केवल एक ही दिन में 50 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे देखा है और बहुत जल्द छत्तीसगढ़ की पूरी जनता भी इसे देखेगी। यह ऐप सोशल मीडिया में वायरल है। श्री म्हस्के ने कहा कि इस भू-पे एप में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के भ्रष्टाचार का काला चिठ्ठा है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने कैसे-कैसे भ्रष्टाचार को अंजाम दिया है, यह देखिए। इससे कांग्रेस नेतृत्व को भी फायदा होगा, कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को भी हिसाब मिल जाएगा कि भ्रष्टाचार का पैसा ऊपर तक ठीक से पहुंचा है कि नहीं? कहीं भ्रष्टाचार में भी तो भूपेश सरकार भ्रष्टाचार नहीं कर रही है? श्री म्हस्के ने मुख्यमंत्री बघेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता के साथ कांग्रेस की इस सरकार ने लगातार धोखा किया है, झूठ बोला है। भ्रष्टाचार तो कांग्रेस के रग-रग में समाया हुआ है, इससे कांग्रेस के क्षत्रप अछूते कैसे रह सकते हैं?

 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री म्हस्के ने कहा कि इस एप को स्कैन करने पर छत्तीसगढ में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के 26 हजार करोड़ रुपये के घोटालों की सारी जानकारी मिल जाएगी। एप के जरिए छत्तीसगढ़ की जनता भूपेश बघेल सरकार के भ्रष्टाचार व काले कारनामों से अवगत होगी। भू पे एप में शराब घोटाला, कोल घोटाला, पीडीएस घोटाला, गोबर घोटाला, पीएससी घोटाला, रेत, चावल आदि तमाम घोटालों को कार्टून एवं वीडियो के ज़रिए दिखाया गया है।

 

श्री म्हस्के ने कहा कि चूकि छत्तीसगढ़ में किए गए घपलों-घोटालों का पैसा 'कांग्रेस की सेवा' में लगता था, इसलिए कांग्रेस महासचिव होने के नाते स्वयं प्रियंका वाड्रा भी इन भ्रष्ट कारनामों की भागीदार मानी जाएंगीं और इस दोष से वह नहीं बच सकतीं।

MadhyaBharat 6 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.