Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
कांग्रेसी नेता को मिली धमकी कार्रवाई की मांग को लेकर दंतेवाड़ा बंद
dantewada, Congress leader ,received threat

दंतेवाड़ा। असामाजिक तत्वों पर रोकथाम लगाने की मांग को लेकर रविवार को दंतेवाड़ा बंद किया गया है। कांग्रेस नेता राजकुमार तामो के साथ गाली गलौज करने के विरोध में व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद कर गुंडे, बदमाशों पर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस नेता राजकुमार तामो ने बताया कि असमाजिक तत्वों ने मेरे साथ गाली गलौज कर मारने पीटने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस में शिकायत के बाद भी बदमाशों को थाने से छोड़ दिया जा रहा है, जिसकी वजह से आम लोग दहशत में है।

 

 

पुलिस पर कांग्रेस नेता ने कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। रविवार सुबह कांग्रेस नेता खुद ही दंतेवाड़ा शहर में व्यापारियों से समर्थन मांगकर विरोध में दुकानें बंद करने की अपील की, जिसके बाद पूरी दुकानें बंद हो गई। कांग्रेस पार्षद नागराज ने बताया बदमाश खुलेआम फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, इसलिए नगर बंद कर व्यापारी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

कोतवाली प्रभारी विजय पटेल ने बताया कि फोन पर धमकी देने वाले दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मारपीट दोनों तरफ से हुई है। काउंटर एफआइआर दर्ज की गई है।

MadhyaBharat 8 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.