Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
छत्तीसगढ़ में पांच सालों में किए गए कामों के दम पर फिर बनेगी कांग्रेस सरकार : पवन खेड़ा
raipur, Congress government, Pawan Kheda

रायपुर। कांग्रेस मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन खेड़ा गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि कांग्रेस सरकार के कामों से राज्य की जनता के जीवन स्तर में व्यापक परिवर्तन हुआ है। आम जनता के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक उन्नति हुई है। अपनी सरकार के कामों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है। कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाने का संकल्प बद्ध है। कार्यकर्ताओं की मजबूती और सरकार के पांच सालों में किये गये कामों के दम पर 75 से अधिक सीटों के साथ प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।

 

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दविहीन है। इसके विपरीत कांग्रेस के पास अपनी सरकार के पांच सालों के काम की लंबी फेहरिस्त है। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने किसानों, महिलाओं, मजदूरों, युवाओं के खाते में पौने दो लाख करोड़ रुपये सीधे डालने का काम किया है। जनता का कांग्रेस के प्रति भरोसा बढ़ा है। इसी भरोसे के दम पर ‘‘अब की बार 75 पार’’ का लक्ष्य पूरा होगा।

कांग्रेस सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के 95 प्रतिशत वायदों को पूरा किया है। स्वामी आत्मानंद स्कूल, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, दाई दीदी क्लिनिक, हाट बाजार क्लिनिक, मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुविधा योजनाओं से प्रदेश के आम आदमी का भरोसा कांग्रेस के प्रति बढ़ा है। कांग्रेस को वोट मतलब छत्तीसगढ़ में आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक समृद्धि और सामाजिक न्याय का समर्थन है।

कांग्रेस मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन खेड़ा ने छत्तीसगढ़ में भाजपा को वोट देने का मतलब बटन कमल पर दबेगा वीवीपेट से अडानी निकलेगा। भाजपा को वोट देने का मतलब छत्तीसगढ़ की संपदा अडानी को सौपना। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के बाक्साइट, आयरनओर, कोयला, देवभोग का हीरा खदान, राज्य की सीमेंट कम्पनिया, पावर प्लांट सभी पर अडानी कब्जा करना चाहता है। अडानी राज्य की बिजली कम्पनी भी हथियाना चाहता है। भाजपा छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर इसीलिए व्याकुल है। प्रधानमंत्री चार सभा कर चुके, अमित शाह हर हफ्ते आ रहे, दो दर्जन केंद्रीय मंत्री, अनेकों राज्यों के मुख्यमंत्री सभी छोटे से राज्य में लगातार डेरा डाले हुए हैं। क्योंकि बॉस के बॉस अडानी ने सबको टारगेट दिया है।

भाजपा को वोट देने का मतलब-छत्तीसगढ़ के यात्री ट्रेन को बंद करना। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों को बंद कर सिर्फ कोयला ट्रेनें चलाना चाहती है। भाजपा समर्थन मूल्य पर धान खरीद के खिलाफ है वह नहीं चाहती किसानों को ज्यादा कीमत मिले। भाजपा नहीं चाहती धान की कीमत 2500 मिले। मोदी सरकार समर्थन मूल्य में एक रुपये भी ज्यादा धान की कीमत देने का विरोध करती है। भाजपा नहीं चाहती किसानों को धान की कीमत 2800-3600 रुपये प्रति क्विंटल मिले। भाजपा राजीव गांधी किसान न्याय योजना बंद करना चाहती है। भाजपा का मुख्य उद्देश्य बिजली बिल आधा बंद करना, पांच डिसमिल से कम जमीन की रजिस्ट्री फिर बंद करना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना बंद करना, आदिवासियों की जमीने फिर जबरिया छिनी जाएगी। 15 साल भाजपा ने यही किया। तेंदूपत्ता की क़ीमत फिर 2500 हो जायेगा। भाजपा को वोट देने का मतलब फिर राज्य की बेरोजगारी दर 22 प्रतिशत हो जाएगी।

पवन खेड़ा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी भाजपा बंद करना चाहती है। प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता छत्तीसगढ़ में आकर लगातार झूठ बोल कर जाते हैं कि छत्तीसगढ़ धान खरीद केंद्र सरकार करती है। छत्तीसगढ़ में धान कांग्रेस सरकार अपने खुद के दम पर खरीदती है, धान खरीदने में केन्द्र सरकार का एक पैसे का भी योगदान नहीं है।

MadhyaBharat 12 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.