Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
सिर्फ भाजपा के नेताओं को सुरक्षा क्यों? क्या दूसरे दलों के नेताओं को खतरा नहीं? : कांग्रेस
raipur, BJP leaders, Congress

रायपुर। केंद्र सरकार ने राज्य के चुनावों को प्रभावित करने के लिये 24 भाजपा नेताओं को सुरक्षा दिया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ को बदनाम करने के लिये भाजपाइयों को सुरक्षा दिया है। सुरक्षा के लिये सिर्फ भाजपा का सदस्य होने को पैमाना माना गया है। क्या दूसरे दलों के नेताओं को खतरा नहीं है जो सिर्फ भाजपा के नेताओं को सुरक्षा दी गयी है?

 

कांग्रेस और दूसरे दलों के नेताओं को सुरक्षा क्यों नहीं दी गयी है? केंद्र सरकार जानबूझकर छत्तीसगढ़ की छवि खराब करने के लिये अपने नेताओं को एक्स श्रेणी की सुरक्षा दिया है। भाजपा बताये कि जिन 24 भाजपा नेताओं को सुरक्षा दी गयी, पिछले पांच सालों में उन्होंने कितनी बार अपनी सुरक्षा के लिये राज्य सरकार और स्थानीय पुलिस प्रशासन से आवेदन किया था। केंद्र सरकार यह भी बताये कि इन सुरक्षा प्राप्त 24 नेताओं ने कब केंद्र सरकार से सुरक्षा के लिये आवेदन किया था जो केंद्र सरकार ने उनको सुरक्षा उपलब्ध करवाया। कांग्रेस चुनौती देती है कि भाजपा के इन नेताओं के सुरक्षा मांग का आवेदन सार्वजनिक करे।

 

 

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के पास मुद्दा नहीं है। वह काल्पनिक मुद्दे गढ़ कर जनता में भ्रम फैलाती है। भाजपा के सारे बड़े नेता पिछले पांच सालों से सुरक्षा लेकर घूम रहे है। रमन सिंह तो राज्य के मुख्यमंत्री और राज्यपाल से भी ज्यादा सुरक्षा लेकर चलते है। भाजपाई चुनाव के समय खुद को असुरक्षित बताने की नौटंकी करते हैं।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ में ईडी, आईटी के बाद अब सुरक्षा एजेंसियों की दुरुपयोग का षड़यंत्र कर रही है। 24 नेताओं की सुरक्षा भी भाजपाई षड़यंत्र का ही एक हिस्सा है। ईडी के माध्यम से झूठी कार्रवाईयां कर राज्य सरकार को बदनाम करने की साजिश रची गयी। आईटी को भेजा गया अब नेताओं की सुरक्षा के नाम झूठ परोसने की नई साजिश की गयी है।

MadhyaBharat 13 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.