Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
भाजपा दहाई अंकों तक भी नहीं पहुंच पायेगी : दीपक बैज
raipur, BJP , Deepak Baij

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की मजबूती और कांग्रेस सरकार के कामो से भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व डरा हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा का नेतृत्व को इस बात का अहसास हो गया है कि स्थानीय नेतृत्व के भरोसे छत्तीसगढ़ में भाजपा दहाई अंको तक भी नहीं पहुंच पायेगी। इसीलिये भाजपा के राष्ट्रीय नेता घबराहट में छत्तीसगढ़ की ओर दौड़ लगा रहे हैं। लेकिन इनके पास राज्य की जनता के लिये राज्य की जनता की भलाई के लिये कोई कार्ययोजना नहीं है वे सिर्फ राज्य की जनता को ठगने की नीयत से छत्तीसगढ़ आ रहे है। छत्तीसगढ़ की जनता ने 9 सांसद जिताकर भेजा था लेकिन भाजपा की केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के प्रति सौतेला रवैय्या रखा। चुनाव सामने देखकर भाजपा को छत्तीसगढ़ की याद आ रही है।

 

दीपक बैज ने कहा कि यह इस बात का घोतक है कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी मृत परिस्थति में है भाजपा के अस्तित्व को बचाने के लिये पूरी भाजपा का नेतृत्व प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ में उतर आये है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद जनता को 15 साल बाद में एक विश्वसनीय सरकार मिली है जो उनके लिये न सिर्फ योजनायें बना रही है उसका ईमानदारी से जमीन स्तर पर ठोस क्रियान्वयन कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की कोई भी संगठनात्मक गतिविधि कांग्रेस पार्टी को, कांग्रेस सरकार की नीतियों को चुनौती देने में कामयाब होगी इसमें कोई संदेह है।

दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा ने जनता का भरोसा खो दिया है और 2018 विधानसभा चुनाव के बाद से ही लगातार जनता भारतीय जनता पार्टी के ऊपर अविश्वास जता रही। इसका एक बड़ा कारण यह है कि भूपेश बघेल एक बड़े छत्तीसगढ़ के ब्रांड के रूप में उभरे है। उनकी योजनायें सरकार के कामकाज के मुकाबले करने के लिये भाजपा के पास कुछ भी नहीं है। भाजपा के जो स्थानीय नेता है उन पर से उनके नेतृत्व का भरोसा खत्म हो गया है।

दीपक बैज ने कहा कि भाजपा अपने अंतर्विरोध के कारण जर्जर हो गई है। छत्तीसगढ़ के विकास में बाधक बनने की वजह से राज्य की जनता के सामने मुंह दिखाने लायक नहीं रह गई है। उसकी केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ भेदभाव पूर्ण अन्याय कर भाजपा के ताबूत में आखिरी कील ठोक दी है। भाजपा के राष्ट्रीय नेता छत्तीसगढ़ आ रहे है तो छत्तीसगढ़ की जनता उनसे यह भी जवाब चाहती है कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के साथ अन्याय क्यों कर रही? केंद्रीय योजनाओं में छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है? छत्तीसगढ़ के हिस्से का 55 हजार करोड़ केंद्र ने रोक रखा है उससे राज्य के विकास कार्य प्रभावित हो रहे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित केंद्र के नेता इसके बारे में पहल क्यों नहीं कर रहे? क्या छत्तीसगढ़ भाजपा के लिये सिर्फ चुनावी लिहाज से ही जरूरी है? राज्य के विकास में भाजपा का कोई कर्तव्य नहीं?

MadhyaBharat 14 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.