Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
अमित शाह के पहले ईडी आती है चयनित लोगों पर करती है कार्रवाई : भूपेश
raipur, ED ,Amit Shah, Bhupesh

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश ने सोमवार को पत्रकारों से चर्चा में अमित शाह के प्रवास पर कहा कि अमित शाह आते हैं, उनके पहले ईडी आती है। आरोप भी लगाया कि ईडी चयनित लोगों पर ही कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जनता के लिए काम किया है। जनता कांग्रेस सरकार पर भरोसा कर रही है। हम 75 सीट लेकर इस बार सरकार बनाएंगे।

 

 

उल्लेखनीय है कि महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में ईडी ने सोमवार सुबह सौरभ चंद्राकर से जुड़े दीपक सावलानी और आधा दर्जन कारोबारियों के दुर्ग भिलाई, राजनांदगांव में यहां दबिश दी है। इनमें सौरभ जायसवाल, वार्ड 29 राहुल नगर, राजनांदगांव, भरत रमानी मेडिकल कारोबारी ईडब्ल्यूएस 205 वैशाली नगर भिलाई, परमजीत उर्फ पम्मी सरदार, गिरीश सावलानी नेहरू नगर भिलाई, सुरेश कुकरेजा अनाज कारोबारी सुंदर नगर भिलाई, सुरेश घिंगानी संचालक घिंगानी फायर वर्क्स कारोबारी पदुमनगर, भिलाई, विकास बत्रा संचालक दूल्हे राजा गु्रप के बाबा दीप सिंह नगर भिलाई स्थित घर समेत चौहान टाॅवर, रिसाली और पुलगांव स्थित शोरूम पर भी दबिश दी है। धिंगानी फायर वर्क्स की रायपुर पंडरी रोड पर भी एक शॉप है।

MadhyaBharat 16 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.