Since: 23-09-2009
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मंगलवार को मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन दोपहर को तेज धूप से लोगों का हाल-बेहाल है। प्रदेश में कुछ दिनों तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है।
इस महीने के आखरी सप्ताह से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। तेज धूप की गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है। फिलहाल, इन दिनों प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। देर रात के बाद आउटर क्षेत्रों में गुलाबी ठंड शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 3 दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके साथ ही प्रदेश के अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 20 अक्टूबर से तापमान में मामूली गिरावट शुरू होगी। प्रदेश में आने वाले तीन दिनों में तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट शुरू होगी। छत्तीसगढ़ में आज मंगलवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |