Since: 23-09-2009
रायपुर।छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सलाह दी है कि वह अपनी पार्टी की तरफ देखें कि कांग्रेस में क्या हो रहा है और वह स्वयं क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर अपने सभी प्रतिद्वंद्वी नेताओं की टिकट कटवाने वाले भूपेश बघेल को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जवाब देना चाहिए। लेकिन वह कांग्रेस के लोगों को डायवर्ट करने के लिए भाजपा के पर अनावश्यक टीका टिप्पणी कर रहे हैं। परिवारवाद की जननी कांग्रेस दर्पण में अपना मुख देखे।
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने बुधवार को जारी अपने बयान में कहा कि भाजपा ने अपने प्रत्याशी कार्यकर्ताओं की पसंद पर चुने हैं जबकि कांग्रेस में केवल 'टारगेट' चला है। यह बात कांग्रेस में वे सभी विधायक महसूस कर रहे हैं, जिनकी टिकट काटी गई है। कांग्रेस में छिड़ी महाभारत का अंत यही है कि यह आपस में लड़कर सत्ता से सड़क पर आने वाले हैं। बस्तर से लेकर सरगुजा तक हर जगह कांग्रेस में बवंडर मच चुका है। भूपेश बघेल से हम कहना चाहते हैं कि वह भाजपा पर नुक्ता चीनी करने की जगह कांग्रेस पर ध्यान दें। कांग्रेस का हारना तो तय है। लेकिन कांग्रेस का थोड़ा बहुत सम्मान बचा रहे, यह भी भूपेश बघेल नहीं चाहते।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |