Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   बीना को मिला 11 करोड़ का संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय भवन, मंत्री बोले- जिला बनने का हकदार है बीना.   बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, हेमंत खण्डेलवाल बोले- वार्डों की जरूरत से तय होंगी प्राथमिकताएं.   भोपाल को मिला अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, मुख्यमंत्री बोले- अब हर खेल में चमकेगा मध्यप्रदेश.   सरिस्का की राष्ट्रीय वन हेल्थ कार्यशाला में बांधवगढ़ के डॉ. तोमर ने साझा किए अनुभव.   भिण्ड पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, दुकान में लगी आग पर समय रहते पाया काबू.   मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, ठगी की पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलाई.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.  
छत्तीसगढ़ की सरकार झूठी,यहां के युवाओं को छला गया-मनसुख मंडाविया
raipur, Chhattisgarh

रायपुर/नारायणपुर।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने नारायणपुर में शुक्रवार को आमसभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ की सरकार को झूठी सरकार बताया है।मनसुख मंडाविया ने कहा कि, देश के प्रधानमंत्री गरीबों को छत देना चाहते हैं लेकिन ये सरकार आपको छत देने नहीं दे रही है।उन्होंने पी.एस.सी घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि यहां के युवाओं को छला गया है।

 

 

मनसुख मंडाविया शुक्रवार को प्रथम चरण नामांकन के अंतिम दिन पूर्व मंत्री और भाजपा प्रत्याशी केदार कश्यप के नाम निर्देशन पत्र जमा किये जाने के दौरान मौजूद रहे।

 

उन्होंने इसके पूर्व जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भूपेश सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ आपको देने नहीं दे रही है। छत्तीसगढ़ के युवा, आदिवासी, किसान सभी वर्ग के लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है।उन्होंने छत्तीसगढ़ की सरकार को झूठी सरकार बताते हुए कहा कि गंगाजल हाथ में लेकर वादा करने वाली सरकार ने आपको ठगा है। इस सरकार ने किसानों का कर्जा माफ़ नहीं किया है।

 

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी केदार कश्यप ने दावा किया कि पहले चरण के मतदान में पूरी 20 सीट हम जीत रहे हैं और छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार पूर्ण बहुमत से बन रही है।

MadhyaBharat 21 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.