Since: 23-09-2009

  Latest News :
इंडिगो पर गहराया संकट: 5 दिनों में 2 हज़ार फ्लाइट्स रद्द.   मुर्शिदाबाद में रखी गई \'बाबरी मस्जिद\' की नींव.   पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   कांग्रेस कमेटी की पत्रकार वार्ता में नेताओं ने दिल्ली में होने वाली वोट चोरी के खिलाफ़ आवाज़ बुलंद महारैली की तैयारियों का किया विस्तार से ऐलान.   कांग्रेस विधायक ने सदन में उठाया सवाल : सरकार पर लगाए महंगी बिजली खरीद के आरोप.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायपुर में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल: कई फ्लाईओवर परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.  
छग विस चुनाव: कांग्रेस के तीन बागी उम्मीदवारों से आलाकमान चिंतित
jagdalpur, Chhattisgarh elections, High command

जगदलपुर। बस्तर संभाग के सभी 12 विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के कब्जे में हैै, वहीं इसके विपरीत कांग्रेस के बागी उम्मीदवारों के द्वारा मजबूती के साथ जगदलपुर, दंतेवाड़ा एवं अंतागढ़ विधानसभा में नामांकन दाखिले से कांग्रेस में तीन विधानसभा क्षेत्रों से गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। इसे लेकर कांग्रेस आलाकमान चिंतित है।

उक्त तीनों कांग्रेस के बागी उम्मीदवार जिस विश्वास के साथ मैदान में ताल ठोक रहे हैं, इससे कांग्रेस को इसका सीधा नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर भाजपा से बस्तर संभाग के सभी 12 विधानसभा क्षेत्र में एक भी बागी उम्मीदवार के नही उतरने से इसका लाभ भाजपा को होगा।

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के जाने-माने कार्यकर्ता टीवी रवी ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जगदलपुर प्रवास के दौरान उन्होंने टीवी रवी को बुलवाया था और बंद कमरे में बातचीत हुई पर अभी इसका स्पष्ट नतीजा नहीं निकला है।

वहीं दंतेवाड़ा विधानसभा में कांग्रेस में अंतरकलह खुलकर सामने आ रहा है। कांग्रेस से बागी अमुलकर नाग ने नामांकन के अंतिम दिन नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि कांग्रेस में हमेशा एक ही परिवार को तवज्जो दी जा रही है। जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की लगतार उपेक्षा की जा रही है। एक विशेष परिवार को ही पार्टी तरजीह दे रही है। लोकतंत्र में सभी नागरिकों को चुनाव लडने का अधिकार है, उसी अधिकार के तहत मैने भी नामांकन भरा है।अमुलकर नाग ने कहा कि कांग्रेस से कोई दिक्कत नहीं है। दंतेवाड़ा जिले में लगातार भ्रष्टाचार हावी है, उस भ्रष्टाचार पर नकेल कसती नजर नही आ रही है। तमाम सारे मुद्दे है उन मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जायेंगे और वोट मांगेंगे, जनता जरूर आशीर्वाद देगी। इधर सोनी सोरी ने भी अमुलकर नाग का खुला समर्थन करते हुए कहा अमुलकर नाग विधानसभा में लड़ रहे जितने भी प्रत्याशी है, उनसे बेहतर विकल्प है। सौम्य सरल चेहरा है, जनता के बीच में रहने वाला है।अमूलकर नाग जरूर विजयी होगा।

कांकेर जिले के अंतगाढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अनुप नाग ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया और इनके साथ ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी साथ रहे। भारी भीड़ के साथ रैली निकालकर इन्होंने नामांकन दाखिल किया। अनुप नाग ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा उन्हें मना लेने के दावे के सवाल पर कहा कि वे भूपेश का सम्मान करते हैं, लेकिन अब वे नाम वापस नहीं लेंगे क्योंकि क्षेत्र की जनता ने मुझे मैदान में उतारा है।

MadhyaBharat 21 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.