Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
'गांधी चालीसा' पढ़ना छोड़कर संविधान पढ़ें भूपेश बघेल-गौरव भाटिया
raipur,

रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा है कि लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत में भाजपा मोहला-मानपुर क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता बिरजूराम तारम की हत्या प्रदेश की कपटी सरकार की कानून-व्यवस्था की विफलता का जीता-जागता प्रमाण है। भाजपा अपने कार्यकर्ता की इस टारगेट किलिंग के मामले में त्वरित न्याय के लिए पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। श्री भाटिया ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है और भूपेश सरकार लूट-खसोट, 'परिवार-परिक्रमा' में मस्त है।श्री भाटिया ने कहा कि कानून-व्यवस्था और प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा प्रदेश सरकार का विषय है और इसमें छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार बुरी तरह विफल रही है।श्री भाटिया ने नसीहत दी कि मुख्यमंत्री बघेल 'गांधी चालीसा' पढ़ना छोड़कर संविधान पढ़ें, जिसकी शपथ उन्होंने ली है।

 

 

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री भाटिया ने शनिवार को पत्रकारों से करते हुए पीएससी घोटाले के परिप्रेक्ष्य में भी प्रदेश सरकार पर हमला बोला। श्री भाटिया ने कहा कि प्रदेश का युवा आज मुख्यमंत्री बघेल से पूछ रहा है कि उन्हें अब तक रोजगार क्यों नहीं मिला? श्री भाटिया ने कहा कि पीएससी की परीक्षाओं में जिन योग्य अभ्यर्थियों ने सही उत्तर लिखे, उन्हें अंक ही नहीं दिए गए। हाई कोर्ट की इस मामले में की गई टिप्पणी पर गौर किया जाना चाहिए। यह एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस जो भी करेगी, उसमें घोटाला जरूर करेगी। हमारे वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री ननकीराम कँवर अन्याय से पीड़ित युवाओं की आवाज बनकर हाई कोर्ट गए क्योंकि युवाओं की आवाज उठाना भाजपा के डीएनए में है और घोटाला करना कांग्रेस के डीएनए में है। श्री भाटिया ने कहा कि प्रदेश के दो लाख युवाओं के भविष्य के साथ छेड़छाड़ प्रदेश सरकार ने की।

 

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री भाटिया ने कहा कि यदि वह युवाओं के साथ न्याय चाहती है तो प्रदेश को बताए कि पीएससी की गड़बड़ियों पर हाई कोर्ट के फैसले के बाद क्या कार्रवाई की? श्री भाटिया ने कटाक्ष किया कि जब खुद मुख्यमंत्री के इशारे पर ही सारा घोटाला किया जा रहा था तो कार्रवाई कैसे करते, किस पर करते? उल्टे पूरे मामले के साक्ष्य नष्ट किए जा रहे हैं। श्री भाटिया ने कहा कि इस सरकार ने तो गजब कर दिया सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा में रिकॉर्ड के अनुसार जितने अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भागीदारी की सरकार ने उससे ज्यादा अभ्यर्थियों को पास कर दिया।

 

सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा प्रक्रिया भारतीय जनता पार्टी ने 2018 में जारी की थी आज 5 साल बीत गया शासन अभी तक विभिन्न बहाने करके भरती नहीं कर पाई है ।इस सरकार ने इस परीक्षा को प्रयोगशाला बना दिया है ।

 

श्री भाटिया ने नसीहत दी कि मुख्यमंत्री बघेल 'गांधी चालीसा' पढ़ना छोड़कर संविधान पढ़ें, जिसकी शपथ उन्होंने ली है। संविधान में कहीं नहीं लिखा है कि कार्रवाई करने के लिए कम्प्लेन करना जरूरी है। उन्होंने कहा PSC, सहायक शिक्षक,उप निरीक्षक, वह कांग्रेस शासन में हुए सभी भर्ती घोटालो में भाजपा युवाओं को न्याय दिलाएगी।

 

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री भाटिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान जनजातीय समुदाय से है और जनजातीय संस्कृति छत्तीसगढ़ से निकलती है। ऐसे में जनजातीय समुदाय के एक भाई की हत्या होने के बाद भी मुख्यमंत्री बघेल का अपने पद पर बने रहना शर्मनाक है। मुख्यमंत्री बघेल इतनी तो शर्म करें कि इस हत्याकांड पर दो शब्द बोलें। श्री भाटिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के जरिए जनजातीय संस्कृति को नष्ट करने का कुचक्र चल रहा है। धर्मांतरण कराने वाले किसी भी क्षेत्र में चले जाते हैं, परंतु भाजपा के कार्यकर्ता या मीडिया जगत के लोग उस क्षेत्र में चले जाएँ तो उनकी हत्या कर दी जाती है। यह सब क्या मुख्यमंत्री की स्वीकृति और जानकारी के हो सकता है? एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार है जो देश को मजबूत बनाने का काम कर रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश की भूपेश सरकार है जो तुष्टिकरण और धर्म के आधार पर भेदभाव करके, आदिवासी संस्कृति को नष्ट करके छत्तीसगढ़ को कमजोर कर रही है।

 

श्री भाटिया ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए लोकसभा व विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित किया है, वहीं गंगाजल की सौगंध खाकर पूर्ण शराबबंदी के अपने वादे से मुकरकर भूपेश सरकार ने प्रदेश की मातृ-शक्ति के साथ धोखाधड़ी की। मुख्यमंत्री बघेल ने वादा पूर्ण शराबबंदी का किया और जाकर शराब कारोबारियों की गोद में बैठ गए और शराब के घोटालेबाजों को पूरा संरक्षण दिया।

 

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री भाटिया ने फूड पार्क के वादे को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस की नीयत में खोट इसमें भी साफ नजर आई है। कांग्रेस के अपरिपक्व और पार्टटाइम नेता राहुल गांधी ने 200 फूड पार्क बनाने का वादा किया था, पर सिर्फ दो ही फूड पार्क बनने की बात कांग्रेस के लोग ही खुद मान रहे हैं। ठगी कांग्रेस का चरित्र है, भ्रष्टाचार करने और झूठ-पर-झूठ बोलने में कांग्रेस ने मिसाल कायम कर ली है। श्री भाटिया ने चुनौती दी कि मुख्यमंत्री बघेल 24 घंटे के भीतर भाजपा की बातों का या तो खंडन करें या फिर भाजपा के तथ्यात्मक आरोपों का जवाब दें।

 

पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी,मनीष शुक्ला मौजूद रहे।

MadhyaBharat 22 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.