Since: 23-09-2009
रायपुर।रायपुर।बिल्हा विधानसभा के लिए टिकट की दावेदारी कर रही छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड की सदस्य और कांग्रेस नेत्री अंबालिका साहू ने मंगलवार को कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है ।भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के सामने उन्होंने एक बड़े आयोजन में भाजपा की सदस्यता ली।
अंबालिका साहू कांग्रेस से बिल्हा विधानसभा के लिए टिकट की दावेदारी कर रही थी। वे छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड की सदस्य भी हैं। लेकिन जब कांग्रेस पार्टी ने उन्हें 2023 के विधानसभा में टिकट नहीं दिया तो शनिवार को उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। अंबालिका साहू के कांग्रेस छोड़ते ही पार्टी में हड़कंप मंच गया है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |