Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
छग विस के लिए भाजपा ने जारी की चौथी सूची
raipur, BJP released , Chhattisgarh

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चौथी सूची जारी कर दी है। बुधवार को राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी सूची में चार उम्मीदवारों में अंबिकापुर विधानसभा से राजेश अग्रवाल, बेलतरा से सुशांत शुक्ला, कसडोल से धनीराम धीवर और बेमेतरा से दीपेश साहू के नाम शामिल हैं। इस तरह भाजपा ने छत्तीसगढ़ में अपने सभी उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने सबसे पहले 64 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। दूसरी सूची में 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। तीसरी सूची में भाजपा ने एक ही नाम जारी किया था और अब भाजपा ने बाकी बची हुई सीटों पर भी अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। 90 विधानसभा सीटों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर होगा। उस दिन राज्य में 20 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। बाकी सीटों पर 17 नवंबर को मतदान किया जाएगा। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

MadhyaBharat 25 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.