Since: 23-09-2009

  Latest News :
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, संसद मार्च को लेकर बढ़ा तनाव.   देशभर में बारिश का असर, यूपी में मंदिर जलमग्न तो उत्तराखंड में भूस्खलन.   हंगामे के बीच शुरू हुआ मानसून सत्र, विपक्ष के विरोध से लोकसभा की कार्यवाही स्थगित.   जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से तबाही, उत्तराखंड-अरुणाचल में भी बारिश का कहर.   सोनम वांगचुक को प्राइवेट अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, आज हाईकोर्ट में सुनवाई.   30 साल बाद लद्दाख लौटेगा जवान दोरजे मोरुप का पार्थिव शरीर, डीएनए टेस्ट से हुई पहचान.   दतिया उपचुनाव में बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट, हर शक्ति केंद्र पर दो-दो दिग्गज तैनात.   दतिया उपचुनाव में बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट, हर शक्ति केंद्र पर दो-दो दिग्गज तैनात.   केन-बेतवा परियोजना के विरोध में 17 दिन चला आंदोलन खत्म, अनशन अब भी जारी.   आज से MP विधानसभा का मानसून सत्र, खाद संकट और कम बारिश पर सरकार को घेरेगा विपक्ष.   नागपंचमी पर महाकाल की तीसरी सवारी के साथ खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट.   चिता आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई, अमित भटनागर समेत 300 प्रदर्शनकारी हिरासत में.   PIB रायपुर का मीडिया दल गुजरात रवाना, विकास परियोजनाओं का करेगा अध्ययन.   छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट जारी.   स्कूल बसों की जांच में 22 वाहन फेल, सुरक्षा खामियों पर ₹53 हजार का जुर्माना.   प्रदेशभर की सिंधी पंचायतों का मुखी संवाद 26 जुलाई को, समाज के अहम मुद्दों पर होगा मंथन.   सूरजपुर में बारिश की पहली मार में बहा नया रपटा, कई गांवों का संपर्क टूटा.   स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान जारी, घर-घर बांटे आवेदन पत्र.  
अमित शाह ने जबलपुर में बैठक कर कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश
jabalpur, Amit Shah, holding a meeting

जबलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को जबलपुर पहुंचे। डुमना एयरपोर्ट पर दोपहर 10 बजे पहुंचने के बाद उन्होंने माल गोदाम चौक स्थित शहीद शंकर शाह , रघुनाथ शाह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात भाजपा के संभागीय पदाधिकारीयों की बैठक लेने रानीताल स्थित संभागीय कार्यालय पहुंचे ।

अमित शाह ने बैठक को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महाकौशल की 38 सीटों के लिए सभी पार्टी पदाधिकारी को अपना मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर अमित शाह जी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा लोकसभा चुनाव में पार्टी को प्रचंड विजय दिलाने का संकल्प भी दिलाया। भाजपा की संभागीय बैठक में लगभग 215 पदाधिकारी को बुलाया गया था । इस बैठक में जबलपुर जिले की आठ विधानसभा के प्रत्याशियों सहित संभाग के किसी भी भाजपा प्रत्याशी को नहीं बुलाया गया।

इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा,मध्य प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव,केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल जी, केंद्रीय मंत्री फगन सिंह कुलस्ते, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, सभी जिला अध्यक्ष, संयोजक , प्रभारी, व स्थानीय संयोजकों को बुलाया गया। डुमना एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अगवानी के लिए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल सहित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद राकेश सिंह जिला अध्यक्ष प्रभात साहू, मौजूद रहे ।

सुनने में आ रहा है कि जबलपुर उत्तर मध्य से टिकट न मिलने को लेकर नाराज चल रहे धीरज पटेरिया को अमित शाह ने बुलवाया । जहां बंद कमरे में काफी देर चर्चा चली । अमित शाह के समझाने के बाद धीरज पटेरिया ने निर्दलीय चुनाव न लड़ने का फैसला किया है ।

MadhyaBharat 28 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.