Since: 23-09-2009

  Latest News :
प्रधानमंत्री अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल पर पहुंचे बोले- घटना दिल दहला देने वाली.   एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग.   एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी.   संजय कपूर की मौत की असली वजह आई सामने.   भारत की ईरान-इजराइल से संयम बरतने की अपील.   देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7131.   भाजपा सांसद-विधायकाें के प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ करेंगे अमित शाह.   केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन ने किए भगवान महाकाल के दर्श.   बीडीए का बाबू दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार.   फ्रांस के साथ एमओयू से प्रदेश की संस्कृति को मिलेगा वैश्विक मंचः मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   अहमदाबाद प्लेन क्रैश में इंदौर की हरप्रीत कौर की माैत.   हम्माल की संदिग्ध हालत में मौत.   जांजगीर-चांपा से लापता मासूम का शव कोरबा में कार से बरामद.   पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का विमान दुर्घटना में निधन एक अपूरणीय क्षति : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकि‍ल को मारी टक्‍कर एक की मौत.   कोरबा जिला जेल के प्रवेश द्वार में बैठा था फन फैलाएं नाग.   दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े.   छत्तीसगढ़ में कोरोना के 42 सक्रिय मरीज.  
भाजपा की गरीब कल्याण योजनाओं से लोगों को मिल रहा लाभ: कैलाश विजयवर्गीय
jabalpur, BJP

जबलपुर। हम भाग्यशाली हैं कि हमें प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान का नेतृत्व मिला है। केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार के शासन में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास हुआ है। हमें केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाकर उन्हें लाभ दिलाना है और उनका विश्वास अर्जित करना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पाटन विधानसभा, जबलपुर मझौली पश्चिम व पोड़ा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। विजयवर्गीय ने कहा कि सरकारों ने गरीब कल्याण की कई योजनाओं को चलाया, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। यह बात अगर आप लोगों तक लेकर जाएं।

भाजपा देश के लिए काम करती है

 

विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस सत्ता प्राप्ति के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। जब जब चुनाव आते हैं कांग्रेस जनता से वादे करती है। सरकार में आते ही वादे भूल जाती है। इस समय देश में दो तरह की पार्टियां हैं। एक देश के लिए राजनीति करती है तो दूसरी कुर्सी के लिए। हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं जो देश के लिए काम करती है। बूथ तभी मजबूत होंगे जब हम हमारी योजनाओं के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम की बात भी जनता तक पहुंचायेंगे। सम्मेलन में विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पाटन विधानसभा में यूं ही निरंतर विकास की गंगा बहती रहे, इसीलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय होकर काम करना होगा। विधानसभा में प्रचंड मतों के साथ विजयी होकर प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बने यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी अजय विश्नोई, अलका विश्नोई, मंडल अध्यक्ष मुकेश सेन सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

MadhyaBharat 28 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.