Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
चंद्रग्रहण के बाद बाबा महाकाल मंदिर का किया शुद्धीकरण
ujjain, Baba Mahakal temple , lunar eclipse

उज्जैन। शनिवार रात को लगे चंद्र ग्रहण के समाप्त होने के बाद रविवार सुबह पुजारियों ने महाकाल मंदिर का पवित्र नदियों के जल से शुद्धिकरण किया। इसके बाद भस्म आरती हुई। बड़ी संख्या में भक्त महाकाल के दर्शन को पहुंचे।

चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद महाकालेश्वर मंदिर के नंदीहाल शिखर और पूरे परिसर को पानी से धोया गया। शनिवार को चंद्र ग्रहण होने की वजह से देश भर के मंदिरों में कपाट बंद कर दिए गए थे लेकिन कालों के काल भगवान महाकाल के मंदिर के कपाट बंद नहीं किए गए थे। श्रद्धालुओं को भी दर्शन करने से नहीं रोका गया था।

रविवार को सुबह भगवान महाकाल के पट खोलने से पहले मंदिर परिसर को धोया गया और इसके बाद बाबा महाकाल के दरबार के पट खोले गए और भगवान महाकाल को स्नान कराया गया और पंचामृत अभिषेक कर भगवान महाकाल विशेष श्रंगार कर श्रीगणेश के रूप में तैयार किया गया। इसके बाद महाकाल की भस्म आरती की गई।

MadhyaBharat 29 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.