Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
पंढरीनाथ थाने का एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार
indore, ASI , Pandharinath police station

इंदौर। शहर के पंढरीनाथ थाने में पदस्थ एक एएसआई को लोकायुक्त पुलिस की टीम ने सोमवार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक बिचौलिए को भी हिरासत में लिया गया है, जिसे पुलिसकर्मी साथ लेकर पहुंचा था। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपित एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है और फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।

 

 

 

इंदौर लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण बघेल ने बताया कि लोकायुक्त एसपी कार्यालय में रविवार को गगन जैन नाम के एक फरियादी ने शिकायत की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि पंढरीनाथ थाने में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद का एक मामला दर्ज है, जिसकी जांच थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र कोकाटे कर रहे हैं, इस मामले में एएसआई जितेंद्र अपने पत्रकार साथी रत्नेश पुरी के साथ मिलकर फरियादी से 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं। लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद सोमवार को योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और फरियादी गगन जैन के जरिए पुलिसकर्मी को काला घोड़ा नामक स्थान पर बुलाया। इस दौरान फरियादी गगन जैन ने रंग लगे हुए नोट जैसे ही जितेंद्र कुमार को दिए, उसी समय मौके पर मौजूद लोकायुक्त टीम ने रिश्वतखोर पुलिसकर्मी को दबोच लिया। घूसखोर एएसआई को पकड़कर नजदीकी एमजी रोड थाने लाया गया है, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में बिचौलिए के रूप में एक पत्रकार को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसका नाम रत्नेश पूरी बताया जा रहा है।

 

MadhyaBharat 30 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.