Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
मुख्यमंत्री ने कहा प्रभु राम हमारे भांजे हैं हम उनके पांव पड़ते हैं
raipur,Chief Minister , Lord Ram

रायपुर। भाजपा के लोग बहुत राम नाम की रट लगाते हैं, लेकिन राष्ट्रीय रामायण महोत्सव देश में पहली बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार में आयोजित किया गया। प्रभु राम हमारे भांजे हैं, हम उनके पांव पड़ते हैं, उनमें हमारी आस्था है, लेकिन उनके नाम से राजनीति नहीं करते हैं। यह बात मुख्यमंत्री भूपेश ने गुरुवार को बागरेकसा, डोंगरगांव में हुई जनसभा में कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने आधा दर्जन स्थानों पर भगवान राम की मूर्ति स्थापित की। हमने आस्था के केंद्रों को सजाने संवारने का काम किया। हमने कबीरपंथी, सतनामी, सिख समाज के भाइयों के लिए काम किया। हर ब्लॉक में मॉडल जैतखाम बनवाया। जहां-जहां संत महात्मा और भगवान के चरण पड़े हैं उन आस्था के केंद्रों का विकास किया। हमने अपनी परंपरा और संस्कृति को सहेजने का काम किया। लेकिन हम धर्म के नाम वोट नहीं मांगते हैं। भाजपा को लोग धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के सरकार बनते ही केजी से लेकर पीजी तक से लेकर हर वर्ग के बच्चे को निशुल्क शिक्षा मिलेगी। बिना फीस दिए मेडिकल, इंजीनियरिंग, डिप्लोमा, कॉमर्स सहित हर कोर्स छत्तीसगढ़ के बच्चे कर सकेंगे। हमारी सरकार, किसान, मजदूर, महिलाओं के खाते में योजनाओं के माध्यम से पैसे डालती है, जिससे उन्हें महंगाई से राहत मिलती है। कांग्रेस की सरकार ने कोरोना संकट में तीन महीने का राशन एडवांस में जरूरतमंदों को पहुंचाया। 26 लाख लोगों को मनरेगा से काम दिया। कोरोना के समय हमने पलायन कर रहे दूसरे प्रदेश के लोगों की भी सेवा की।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर भाजपा जीत गई तो 35 किलो मिलने वाला चावल 7 किलो रह जाएगा और धान फिर से 10 क्विंटल खरीदा जाने लगेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि महंगाई की वजह से लोग इस वक्त गैस के सिलेंडर भी नहीं भरवा पा रहे हैं, हम वादा करते हैं कि गैस रिफिलिंग पर 500 रुपये की सब्सिडी देंगे। 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी, साथ ही 400 यूनिट तक बिजली बिल हॉफ का लाभ भी मिलेगा। महिला समूह का कर्ज माफ होगा। परिवहन व्यवसाय से जुड़े वाहन मालिकों के मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज माफ होंगे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने दो घंटे के भीतर 19 लाख किसानों का साढ़े नौ हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया। जबकि भाजपा सरकार ने साढ़े 14 लाख करोड़ रुपये उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया। हम आम लोगों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाते हैं, मोदी जी अरबपतियों के लिए योजनाएं बनाते हैं।

MadhyaBharat 3 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.