Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   बीना को मिला 11 करोड़ का संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय भवन, मंत्री बोले- जिला बनने का हकदार है बीना.   बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, हेमंत खण्डेलवाल बोले- वार्डों की जरूरत से तय होंगी प्राथमिकताएं.   भोपाल को मिला अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, मुख्यमंत्री बोले- अब हर खेल में चमकेगा मध्यप्रदेश.   सरिस्का की राष्ट्रीय वन हेल्थ कार्यशाला में बांधवगढ़ के डॉ. तोमर ने साझा किए अनुभव.   भिण्ड पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, दुकान में लगी आग पर समय रहते पाया काबू.   मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, ठगी की पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलाई.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.  
घोटाले के आरोपितों से संबंंधों के बारे जनता को बताएं सीएम भूपेश: प्रधानमंत्री मोदी
durg, CM Bhupesh,Prime Minister Modi

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दुर्ग में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि जो कहती है, वो करके रहती है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ के लोगों के सपनों को सच बनाने वाला संकल्प पत्र शुक्रवार को जारी किया है। इस संकल्प पत्र में छत्तीसगढ़ की महिलाओं, युवाओं और किसानों को सर्वाधिक प्राथमिकता दी गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र के मुकाबले कांग्रेस के झूठ का पुलिंदा है। भ्रष्टाचार कर तिजोरियां भरना, अपने नेताओं के चहेतों को नौकरियां बांटना, आपके बच्चों को नौकरियों से बाहर करना कांग्रेस की प्राथमिकता है। पीएससी घोटाले में कांग्रेस ने यही किया। आप यहां सरकारी दफ्तरों में जाते हैं, तो एक ही बात बोलते हैं 30 टका कक्का, आपका काम पक्का। कांग्रेस की हर घोषणा में 30 टके का खेल पक्का है। इस सरकार से छत्तीसगढ़ छुटकारा चाहता है। इसलिए छत्तीसगढ़ कह रहा है -अऊ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो।

उन्होंने कहा कि देश का गरीब, गरीबी हटाओ के नारे सुनकर थक चुका था। कांग्रेस गरीब को सिर्फ वोट समझती है। उसे गरीबों का दर्द समझ नहीं आता है। 2014 में सरकार में आने के बाद मोदी ने गरीब कल्याण को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाया। हमने गरीबी के खात्मे के लिए कई योजनाएं बनाईं। मोदी के लिए देश में एक ही जाति है ‘गरीब।’ जो गरीब है मोदी उसका सेवक, बेटा और भाई है।

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा है। दो दिन पहले ही रायपुर में बहुत बड़ी कार्रवाई हुई है, रुपयों का बहुत बड़ा ढेर मिला है। लोग कह रहे हैं कि यह पैसा सट्टेबाजों का है, जुए का खेल खेलने वालों का है, जो उन्होंने छत्तीसगढ़ के गरीबों और नौजवानों को लूट कर जमा किया है। लूट के इसी पैसे से कांग्रेस के नेता अपना घर भर रहे हैं। यहां की सरकार और मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ की जनता को बताना चाहिए कि दुबई में बैठे इस घोटाले के आरोपितों के साथ उनके क्या संबंध हैं। आखिर यह पैसा पकड़े जाने के बाद यहां के मुख्यमंत्री क्यों बौखला गए हैं।

मोदी ने कहा कि जिन्होंने छत्तीसगढ़ के गरीबों को लूटा है, उस पर कार्रवाई होकर रहेगी। उससे पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा। छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट सरकार ने एक के बाद एक घोटाले करके आपका विश्वास को तोड़ा है। पीएससी और महादेव एप घोटाला तो चर्चा में है, कांग्रेस सरकार के रिपोर्ट कार्ड में घोटालों की कमी नहीं है।

MadhyaBharat 4 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.