Since: 23-09-2009
दंतेवाड़ा। जिले के थाना कटेकल्याण परिसर में विधानसभा चुनाव हेतु रुके सुरक्षा बल के जवान बीएसएफ सी/70 चार्ली कंपनी गस्त सर्च हेतु निकली थी। इसी दौरान आज रविवार को अचानक हेड कांस्टेबल बलबीर चंद निवासी हिमाचल प्रदेश के पीछे रखा हैंड ग्रेनेड फट गया, जिससे थाना परिसर में ही हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल एंबुलेंस से उपचार हेतु जिला अस्पताल दंतेवाड़ा लाया गया। जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में डॉक्टरों ने जवान की जांच करने पर उक्त जवान कांस्टेबल बलबीर चंद की मृत्यु होना बताया गया। मामले में थाना कटेकल्याण द्वारा परिवार को सूचित कर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |