Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
दिग्विजय और कमलनाथ की जोड़ी ने मप्र को गड्ढे में डाला- सिंधिया
ujjain,  Digvijay and Kamal Nath , Scindia

उज्जैन। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की बड़े भाई छोटे भाई की जोड़ी ने मध्यप्रदेश को गड्ढे में डालकर छोड़ दिया था। भाजपा सरकार आने के बाद 20 सालों में प्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनाने का काम भाजपा की सरकार ने किया। 15 महीने के शासन में कमलनाथ की सरकार ने प्रदेश में सिर्फ घोटालों को ही तवज्जो दी विकास को नहीं।

 

 

यह बात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार शाम को उज्जैन जिले के घट्टिया विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सतीश मालवीय के समर्थन में जनशभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा का मकसद गरीब कल्याण और विकास रहा है। कांग्रेस का विकास से कोई लेना-लेना देना नहीं।

 

सिंधिया ने कहा कि दुनिया में तीन भगवान हैं। एक जान दाता जिन्हें हम डॉक्टर कहते हैं, दूसरे अन्नदाता हमारे किसान जो अन्न हमें देते हैं। तीसरे भगवान मतदाता हैं जो देश के भविष्य का निर्माण करते हैं। इस बार 17 नवंबर को अब आपकी बारी है। प्रदेश की जनता को खुशहाल रखने की और लगातार विकास के पथ पर अग्रसर रखने की।

 

राहुल गांधी की गारंटी पूरी नहीं हुई

उन्होंने कहा कि 2018 में कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया था कि मध्यप्रदेश में सरकार आने के बाद किसानों का कर्जा माफ कर देंगे। राहुल गांधी ने कहा था कि 10 दिन में कर्जा माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री बदल देंगे,लेकिन कर्जा माफ नहीं किया गया, बल्कि किसानों को डिफाल्टर बना दिया। कांग्रस की इस छोटे भाई और बड़े भाई की जोड़ी ने तब यह बात उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने नहीं रखी।

 

कांग्रेस ने गरीबों को हमेशा छला

सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीबों को छला है। बस उन्हें गरीब कहकर उनके वोटों को हासिल किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूसरी तरफ गरीबी को करीब से देखा और जब मौका आया तो गरीब कल्याण के लिए सारे रास्तों को खोल दिया। आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 45 लाख से ज्यादा आवास गरीबों को मिले हैं। देश में 80 करोड़ लोगों को अब आने वाले पांच सालों तक और मुफ्त में राशन मिलेगा। उन्होंने कहा कि उज्जैन सिंधिया साम्राज्य की राजधानी थी। उस दौरान भी कई विकास काम किए गए। इस क्षेत्र की धार्मिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत को दोबारा संजोने का कार्य पहले परिवार ने किया था। भाजपा की राज्य और केंद्र सरकार हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहजने का काम कर रही है।

MadhyaBharat 8 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.