Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
भाजपा ने विकास को प्राथमिकता दी और कांग्रेस ने सिर्फ वोट कोः सीएम भूपेन्द्र पटेल
ujjain, BJP gave priority ,CM Bhupendra Patel

उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा ने विकास को प्राथमिकता दी। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ वोट को प्राथमिकता दी। कांग्रेस ने गरीबों, दलितों, शोषितों को सिर्फ वोट बैंक समझा है, वहीं भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी इन लोगों को अपना परिवार मानकर उनका विकास कर रहे हैं। यही अंतर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की विचारधारा में है। कांग्रेस के लिए सत्ता ही सब कुछ है, जबकि भाजपा के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है।

यह बात गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल ने बुधवार को उज्जैन उत्तर विधानसभा में पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन को पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया ने भी संबोधित किया।

कांग्रेस को विकास कार्यो को लटकाने, अटकाने और भटकाने की आदत

भूपेन्द्र भाई पटेल ने सम्मेलन में कहा कि मध्यप्रदेश में पांच दशक से अधिक समय तक कांग्रेस पार्टी ने शासन किया, लेकिन पांच ही मेडिकल कॉलेज खोल पाए थे। 2003 में भाजपा की सरकार बनी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगातार मेडिकल कॉलेज खोले। आज मध्यप्रदेश में 25 मेडिकल कॉलेज हो गए हैं। यह कार्य कांग्रेस पार्टी भी कर सकती थी, लेकिन कांग्रेस को विकास कार्यों को लटकाने, अटकाने और भटकाने की आदत है। आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश के तीन करोड़ 70 लाख लोगों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिली है। गुजरात में भाजपा की सरकार बनाने में पन्ना प्रमुखों का बड़ा योगदान दिया है आज मध्यप्रदेश में भी पन्ना प्रमुखों के बल पर हम सरकार बनाएंगे आप की मेहनत से ही उत्तर विधानसभा में अनिल जैन कालूहेड़ा रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगे।

कांग्रेस ने एडी चोटी का जोर लगाया राम मंदिर न बने

 

पार्टी के वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर न बने इसके लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया। भाजपा के एक साधारण कार्यकर्ता नरेन्द्र मोदी जब प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने सारी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर भव्य राम मंदिर का निर्माण सुनिश्चित कराया। अब 22 जनवरी को अयोध्या में संसार के सबसे भव्य मंदिर में रामलला विराजमान होंगे। मंडल के सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को समझाएं कि भाजपा को वोट देकर नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करें।

कांग्रेस के लोग मारीच जैसे

पवैया ने कहा कि कांग्रेस के लोग कालमेघ व मारीच की तरह हैं। वे चुनाव में राम मंदिर के पोस्टर पर आपत्ति जताते हैं, तो क्या वे बाबरी मस्जिद के नाम पर वोट लेंगे? उन्होंने कहा कि कांग्रेस के खरगोन के विधानसभा प्रत्याशी ने हमास के आतंकवादियों के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की, जबकि पूरा देश हमास के खिलाफ है। हमास के लोग निरअपराध लोगों की हत्याएं कर रहे हैं। ऐसे लोगों को श्रद्धांजलि देकर कांग्रेस ने बता दिया कि वह एक वर्ग का तुष्टीकरण करना चाहती है।

MadhyaBharat 8 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.