Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
वन विभाग ने चित्रकोट वन परिक्षेत्र से एक तेंदुआ शावक पकड़ा
jagdalpur, Forest department , leopard cub

जगदलपुर। बस्तर जिले के चित्रकोट वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने करीब एक वर्ष के तेंदुआ शावक को पकड़ा है। मादा तेंदुआ के साथ उसका शावक पिछले 02 दिनों से इलाके के एक किसान के घर में मुर्गी का शिकार कर रहा था। वन विभाग ने मादा तेंदुआ को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था, जिसमें मादा तेंदुआ का शावक फंस गया। वन विभाग ने तेंदुआ शावक को घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

 

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चित्रकोट वन परिक्षेत्र के साकरगांव के सरपंच सकरु की बाड़ी में पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ मुर्गियों का शिकार कर रहा था। जिसकी जानकारी वन विभाग को मिली थी। फिर वन विभाग ने सकरू की बाड़ी में एक दिन पहले देसी फंदा लगाया। जब गुरुवार की रात मादा तेंदुआ और शावक फिर से मुर्गियों का शिकार करने पहुंचे तो फंदे में फंस गए। मादा तेंदुआ किसी तरह से फंदे से निकलकर जंगल की तरफ चली गई, जबकि शावक वहीं फंसा रहा। शुक्रवार सुबह वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे और शावक को पकड़कर उसे कहीं दूर जंगल में छोड़ दिया गया है।

MadhyaBharat 10 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.