Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
कोरबा जिला पंचायत अध्यक्ष अपने ही पति से कर रहीं बगावत
korba,  District Panchayat President , own husband

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी प्रचार तेज़ होते जा रहा है।कटघोरा विधानसभा के बांकीमोंगरा में गुरुवार को कांग्रेस की चुनावी आमसभा थी। इस चुनावी सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश अध्यक्ष राकेश बैज तथा छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा कटघोरा विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम कंवर की चुनावी सभा में प्रचार करने पहुंचे थे।सबसे मज़े की बात यह है कि जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर मंच से पाली तानाखार विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए वोट करने की अपील कर रही है, वहीं इनके पति छत्रपाल सिंह कंवर इसी विधानसभा से जनता कांग्रेस पार्टी से बतौर विधानसभा प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है।

 

अतिथियों के आने से पहले कांग्रेस नेता कांग्रेस की जीत के लिए वोट मांग रहे थे। इस दौरान मंच पर मौजूद कोरबा जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर जब अपना पक्ष रखने माइक के पास पहुंची तो सबसे पहले कांग्रेस सरकार की खूबियां गिनाती रही ,फिर अंत में वे माइक से पाली तानाखार विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार को जिताने जनता से वोट देने की अपील कर रही है।

 

सबसे मजे की बात यह है कि जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर मंच से पाली तानाखार विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए वोट करने की अपील कर रही है, वहीं इनके पति छत्रपाल सिंह कंवर इसी विधानसभा से जनता कांग्रेस पार्टी से विधानसभा प्रत्याशी बतौर चुनाव लड़ रहे है। छत्रपाल सिंह कंवर कांग्रेस समर्थित नेता थे। लेकिन पाली तानाखार विधानसभा से कांग्रेस से चुनाव लड़ने की दावेदारी की थी,लेकिन कांग्रेस द्वारा इन्हें टिकट नहीं दिया गया। पाली तानाखार विधानसभा से महिला कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया। टिकट न मिलने कांग्रेस पार्टी से बगावत करते हुए छत्रपाल सिंह कंवर जनता कांग्रेस में शामिल हो गए। जनता कांग्रेस पार्टी ने पाली तानाखार विधानसभा से उन्हेंअपना प्रत्याशी बनाया है। इसी विधानसभा से पत्नी कांग्रेस के लिए वोट की अपील कर रहीं है वही इसी विधानसभा से पति जनता कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे है।

MadhyaBharat 10 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.