Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
कलेक्टर ने धनतेरस पर सपत्नीक किया महाकाल का पूजन अर्चन
ujjain, Collector worshiped Mahakal, Dhanteras

उज्जैन। धनतेरस पर्व पर श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुरोहित समिति द्वारा धनतेरस पर्व पर आरोग्य एवं सबके कल्याण और सुख समृद्धि की कामना के लिए मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम सपत्नीक पूजन में सम्मिलित हुए और भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान पूजन में मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी भी सम्मिलित हुए ।

पूजन विधि श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुरोहित समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा सहित पुरोहितों सर्वश्री पं. लोकेन्द्र व्यास, पं. भूषण व्यास, पं. विश्वास करहाडकर, तिलक व्यास आदि द्वारा संपन्न कराया गया।

कार्तिक मास में धनतेरस पर्व पर भगवान श्री धन्वंतरी के जन्म दिवस के अवसर पर पूजन किया जाता है। इसे धनवंतरी जयंती या धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। दीवाली के पहले धनतेरस के दिन भगवान महाकाल का विधिवत पूजन किया गया। इसी दिन सुख समृद्धि व आरोग्य के लिए विधिवत पूजन-अर्चन विगत कई वर्षों से किया जा रहा है।

भगवान धन्वंतरी का पूजन

श्री महाकालेश्वर मंदिर के फेसिलिटी सेन्टर स्थित चिकित्सालय में भगवान श्री धन्वंतरी का पूजन-अर्चन किया गया। पूजा दोपहर 01.00 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंदिर की चिकित्सा इकाई के द्वारा जिला चिकित्सालय के सहयोग से रक्तदान सिविल भी लगाया गया। जिसके में मंदिर के चिकित्सा स्टाफ एवं अन्य लोगों के द्वारा रक्तदान किया गया और संपूर्ण विश्व के स्वास्थ्य के लिए कामना की गई।

MadhyaBharat 10 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.