Since: 23-09-2009
जगदलपुर। बस्तर संभाग में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। ऐसे में अब न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान में जहां सामान्य से 02 डिग्री की गिरावट के साथ 15 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है, वहीं आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। इधर तापमान में गिरावट के साथ ही सुबह कोहरा छाने का क्रम भी शुरू हो गया है। हवा में नमी का प्रतिशत भी लगातार कम होता चला जा रहा है, जिससे मौसम शुष्क हो गया है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर बस्तर पर अब काफी कम हो गया है। ऐसे में आसमान सामान्यत: साफ हो गया है। इन हालातों में अब न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो सकता है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में हालांकि तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी, लेकिन आंशिक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |