Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
जो 500 रुपये नहीं दिए वे 15 हजार क्या देंगे? : अरुण साव
raipur,  Arun Saw

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान खत्म होने के बाद दूसरे चरण के मतदान के लिए कांग्रेस जनता को रिझाने प्रदेश में घोषणाओं की झड़ी लगा दी है। इसी बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपावली के अवसर पर कांग्रेस की सरकार बनने पर गृह लक्ष्मी योजना लागू करने का वादा किया है, इस योजना से महिलाओं और लड़कियों के खातों में हर साल 15 हजार रुपए मिलेगा। वहीं मुख्यमंत्री बघेल द्वारा की गई इस घोषणा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पलटवार किया है।

 

साव ने कहा कि कांग्रेस ने स्वयं प्रमाणित किया उन्होंने हार मान ली है। जो 500 रुपये नहीं दिए 15 हजार क्या देंगे? प्रथम चरण के मतदान के बाद भूपेश बघेल की घोषणा यह बताता है कि भाजपा पर छत्तीसगढ़ की बेटियों के बढ़ते भरोसे से वे घबरा गए हैं, उन्होंने हार स्वीकार कर ली है। हार की हताशा से उन्होंने इस प्रकार की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ की माता बहनों को भूपेश बघेल ने 5 साल ठगने का काम किया है, चाहे शराबबंदी के वादे का हो, महिला स्व-सहायता समूह के कर्ज माफी का वादा का हो, महिला स्व-सहायता समूह के बेरोजगार करने का मामला हो, या विधवा बहनों को धोखा देने का मामला हो काग्रेस की भूपेश सरकार लगातार जनता को ठगने का काम किया है।

MadhyaBharat 13 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.