Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
छत्तीसगढ़ से जा रही है कांग्रेस: मोदी
raipur, Congress, Modi

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुंगेली में सोमवार को चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि प्रथम चरण के समर्थन से साफ हो गया है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ से जा रही है। भाजपा के आने का मतलब है छत्तीसगढ़ का विकास।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने मुंगेली की सभा में कहा कि छत्तीसगढ़ में महादेव ऐप के 508 करोड़ का मामला सामने आया। कांग्रेस नेताओं के हिस्से में माल गया है। विधानसभा चुनाव में टिकट देने में कांग्रेस में खेल हुआ है। पूरा छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाले की सच्चाई जानना चाहता है। शराबबंदी का वादा किया लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने वायदा पूरा नहीं किया।

मोदी ने कांग्रेस की भूपेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पहले ढाई साल में भ्रष्टाचार चरम पर रहा। ढाई साल के बाद दिल्ली हाईकमान के लिए तिजोरी खोल दी। छत्तीसगढ़ को लूटा गया। बंटवारे का समझौता झूठा रह गया। महादेव ऐप के सट्टे में 508 करोड़ बांटे गए। उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री को उनमें से कितना पैसा मिला है, दिल्ली दरबार में कितना माल गया। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को टिकट देने में रुपये के खेल का ऑडियो चल रहा है। इसका सच भी जनता के सामने आना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने प्रथम चरण में भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि कांग्रेस भी समझ गई है कि अब चला-चली की बेला है। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। कांग्रेस सरकार की लूट के पांच साल का समय अब समाप्त हो गया। 3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बन रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हर क्षेत्र में मिल रहा जन समर्थन इस बात का प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा के लिए मन बना लिया है। यह मोदी की गारंटी है, संकल्प में किए गए सारे वादे समय पर पूरे होंगे। छत्तीसगढ़ को बर्बादी से मुक्ति मिलेगी। मोदी ने कहा प्रदेश का विकास तेजी से होगा। कांग्रेस की सरकार लूट का लाइसेंस बनाना चाहती है। आजादी के बाद देश में कोई गरीब है तो इसके लिए जिम्मेदार कांग्रेस है। आज अगर छत्तीसगढ़ का किसान परेशान है तो उसकी जिम्मेदार कांग्रेस है।

MadhyaBharat 13 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.