Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
कांग्रेस के पिच पर भाजपा खेलने को मजबूर : कांग्रेस
raipur, BJP , Congress

रायपुर। कांग्रेस ने कहा कि हमारे पिच पर भाजपा खेलने को मजबूर हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को उनकी फसल की पूरी कीमत देने के लिये 3200 रुपये धान की कीमत देने की घोषणा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के लिये चलाये जा रही योजना को मुफ्त की रेवड़ी बताते रहे हैं। जो लोग धान पर बोनस देने का विरोध करते थे, जो लोग भूपेश सरकार के 2500 रुपये देने का विरोध कर रहे थे, अब स्वयं धान की कीमत अपने घोषणा पत्र में घोषित करने को मजबूर हो गये हैं।

 

 

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस जनता के लिये चलाई जा रही योजनाओं को लोकतंत्र में जनता को मजबूत बनाने का तरीका मानती है। कांग्रेस का मानना है कि प्रगति की दौड़ में पिछड़े वर्गों को विशेष रियायत देकर उनको बराबरी में लाकर खड़ा करना, हर लोकतांत्रिक सरकार का कर्तव्य है यही कारण है कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में सभी वर्गों को ध्यान में रखा है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में 200 यूनिट तक फ्री बिजली का लाभ प्रदेश के लगभग 50 लाख परिवारों को मिलेगा। अभी तक गरीबी रेखा के नीचे के लोगों को 5 लाख तक मुफ्त इलाज मिलता था तथा अन्य वर्ग के 50 हजार तक इलाज की सुविधा थी। कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीबी रेखा के नीचे वालों को 10 लाख तक तथा अन्य सभी वर्ग के लोगों को 5 लाख तक इलाज की मुफ्त सुविधा दी जायेगी। बड़ी बीमारियों में कांग्रेस की सरकार बनने पर 25 लाख तक इलाज बिना किसी भेदभाव के सभी को मिलेगा।

 

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा में छत्तीसगढ़ में सभी प्रकार की शिक्षा नर्सरी से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक सभी वर्ग के लिये निशुल्क करने का वादा किया है। इससे प्रदेश के हर वर्ग के लोगों को शिक्षा पर होने वाला खर्च बचेगा। छत्तीसगढ़ देश का अकेला ऐसा प्रदेश होगा जहां मेडिकल, इंजीनियरिंग तथा आईटीआई की शिक्षा भी मुफ्त होगी। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद गरीबी रेखा की उज्जवला की बहनों को कांग्रेस सरकार बनने पर मात्र 107 रुपये में सिलेंडर मिलेगा तथा सभी वर्ग के लोगों को पूरे देश में सबसे सस्ता 474 रुपये के लगभग रसोई गैस छत्तीसगढ़ में मिलेगी।

MadhyaBharat 13 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.