Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
धान कटाई के बीच बदलते मौसम से किसान चिंतित
jagdalpur, Farmers worried ,paddy harvesting

जगदलपुर। बस्तर संभाग के मौसम में कम दबाव के प्रभाव से बदलाव देखने को मिल रहा है। बदलते मौसम को देखते हुए एक बार फिर से किसानों की परेशानी बढ़ गयी है, क्योंकि इन दिनों बस्तर में जोर-शोर से धान कटाई चल रही है। पिछले सप्ताह भी मौसम बदलने के कारण किसानों ने धान कटाई रोक दी थी। हालांकि मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है, जिसके कारण बस्तर संभाग में न्यूनतम तापमान में वृद्धि संभावित है।

 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे अंडमान निकोबार द्वीप के पास स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण विस्तारित है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए और अधिक प्रबल होकर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर अवदाब के रूप में आज 15 नवंबर को परिवर्तित होने की संभावना है। उसके बाद उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए और अधिक प्रबल होकर गहरे अवदाब के रूप में पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर 16 नवंबर को पहुंचने की संभावना है। इसके उत्तर- उत्तर-पूर्व की ओर मुड़कर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी-उड़ीसा तट की ओर 17 नवंबर को पहुंचने की संभावना बन रही है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

MadhyaBharat 15 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.