Since: 23-09-2009

  Latest News :
पंजाब में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ.   मणिपुर हिंसा के बाद अस्पतालों में पड़े 175 शवों के अंतिम संस्कार का ‘सुप्रीम’ आदेश.   राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस.   भारतपे के सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर ने सोशल मीडिया पोस्ट के लिए माफी मांगी.   सिलक्यारा सुरंग हादसा : सेना ने संभाला मोर्चा.   तेलंगाना में भाजपा सत्ता में आई तो सीएम ओबीसी समुदाय का: मोदी.   भोपाल के गांधी नगर क्षेत्र में कार और ऑटो की भिड़ंत.   बारिश से कम हुआ प्रदेश की हवा में घुला जहर.   यात्री बस बेकाबू हाेकर पलटी एक यात्री और क्लीनर की मौत.   सरेआम चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या.   मुख्यमंत्री शिवराज ने पत्नी के गुरुद्वारा पहुंच कर गुरु हरगोबिंद साहिब में मत्था टेका.   महाकालेश्वर अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले.   रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात व्यक्ति की ला.   जंगल में विचरण कर रहे 35 हाथी ग्रामीण के साथ नक्सली दहशत में.   बालोद जिले के ग्राम खुर्सीपार में दो दिवसीय देव मेला का हुआ समापन.   छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना.   संस्कृति मंत्री भगत छत्तीसगढ़ी फिल्म में शहीद वीर नारायण सिंह की भूमिका में.   नक्सलियों ने डामर प्लांट में 16 वाहनों को किया आग के हवाले.  
छत्तीसगढ़ में बदलेगी हवा की दिशा और तापमान में होगी बढ़ोतरी
raipur, Wind direction , Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने लगी है । मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 22 नवंबर से प्रदेश में हवा उत्तर से आने की संभावना है, इसके चलते नमी की मात्रा कम होगी। इसके प्रभाव से अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी तथा ठंड बढ़ने वाली है।

 

मौसम विज्ञान एचपी चंद्रा ने बताया कि अब हवा उत्तर से आने के चलते आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान और गिरेगा, पर अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। सोमवार को प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। इसी प्रकार रायपुर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में ठंड अच्छी पड़ेगी, विशेषकर दिसंबर पहले सप्ताह से तो ठंड ज्यादा बढ़ने वाली है। इन दिनों सुबह-सुबह के साथ ही रात में भी ठंड काफी बढ़ने लगी है। विशेषकर ग्रामीण व आउटर क्षेत्रों में यह ठंड बढ़ी है।

MadhyaBharat 21 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2023 MadhyaBharat News.