Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
ग्वालियर अपहरण कांड: पुलिस ने छात्रा को गुना से बरामद किया
gwalior, kidnapping case, Police recovered

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिनदहाड़े हुई छात्रा के अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अपहृत छात्रा को सोमवार देर रात गुना से बरामद कर लिया है। इसके साथ ही दोनों आरोपितों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को झांसी रोड इलाके में छात्रा का अपहरण हुआ था। दो नकाबपोशों ने मोटरसायकिल से छात्रा का अपहरण कर लिया था। घटना के बाद से पूरे शहर में हड़कंप मच गया था।

 

 

दरअसल, सोमवार को भिंड की रहने वाली बीए की छात्रा परिजनों के साथ बस से ग्वालियर आई थी। बस स्टैंड पर उतरकर जैसे ही युवती पास ही के एक पेट्रोल पंप पर बाथरूम करने के लिए पहुंची। वहां पहले से ही खड़े दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे जबरन बाइक पर बिठाया और लेकर फरार हो गए। परिजनों ने इसकी सूचना झांसी रोड थाने में दी। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में सक्रिय हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरु की थी, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए अगवा की गई छात्रा को सोमवार देर रात गुना के एक लॉज से बरामद किया है।

 

 

ग्वालियर एसपी राजेश सिंह चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ही आरोपी राघवेंद्र और रोहित छात्रा से पूर्व से ही परिचित है और वह उसे अगवा करके गुना ले गए थे। जहां राघवेंद्र ने रोहित और छात्र को एक लॉज में छोड़ा और वहां से तत्काल वापस आकर अपने गांव बरहा भिंड में पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज और संदिग्ध आरोपी से की गई पूछताछ के बाद वह ज्यादा देर नहीं टिक पाया और आरोपी ने अपनी जुबान खोल दी। जिसकी सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने रवाना होकर गुना से आरोपी और छात्र को बरामद किया। बताया जा रहा है कि आरोपी और छात्रा बीते 3 सालों से एक दूसरे के परिचित थे।

 

 

पुलिस ने घटना के पीछे प्रेस प्रसंग की संभावना जताई है। कुछ महीने पहले रोहित पर छात्रा के परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराई थी। फिलहाल पुलिस ने छात्रा को सुरक्षित उनके चुंगल से छुड़ा लिया है। पूछताछ में आरोपित द्वारा अगवा की गई छात्रा को उज्जैन लेकर जाने का प्लान था।

MadhyaBharat 21 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.