Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल को मिला नया बंगला.   प्रधानमंत्री ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.   मारकंडा नदी पर बना पुल बहा ट्रैक पर फंसे 125 यात्री.   पठानकोट में फिर दिखी संदिग्धों की मूवमेंट.   महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ ट्रायल शुरू.   के. कविता और मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ी.   कारगिल की विजय भारतीय सेना के शौर्य की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   कटनी जिले में जहरीली गैस के रिसाव से चार की मौत.   प्रभात झा के निधन पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव सहित भाजपा नेताओं ने जताया दुख.   कुएं में उतरे चार लोग हुए बेहोश.   महामंडलेश्वर की हिन्दुओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह.   संघ को प्रतिबंधात्मक संगठन की सूची से हटाने में पांच दशक लगना दुर्भाग्य की बातः मप्र हाईकोर्ट.   मुख्यमंत्री साय ने कारगिल युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि.   बस्तर फाइटर के एक जवान की मलेरिया से मौत.   पिकअप वाहन और मिनी ट्रक में हुई भिड़ंत.   छत्तीसगढ़ में अब तक 479.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज.   दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन पेड़ से टकराई.   छग विधानसभा : जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया बहिर्गमन.  
चुनावी ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को होगा 22 करोड़ 50 लाख का भुगतान
raipur, Employees, election duty

रायपुर।छत्तीसगढ़ में चुनावी ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को चुनाव आयोग के तरफ से 22 करोड़ 50 लाख रुपये का भुगतान किया जायेगा।

 

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के कुल 33 जिला के एक लाख 15 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को चुनाव आयोग की तरफ से 22 करोड़ 50 लाख रुपये उनकी चुनावी ड्यूटी के लिए दिए जायेंगे ।आयोग ने उक्त राशि जारी कर दी है और जिलों के कलेक्टरों को वितरण का आदेश भी जारी कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि इन कर्मचारियों में सेक्टर और पीठासीन अधिकारी लेकर मतदान कर्मी, वाहन चालक के साथ तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के भी कर्मचारी शामिल हैं। राज्य में 90 सीटों के लिए दो चरणों में हुए चुनाव में पहले चरण में 21 हजार 216 कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगी थी, जबकि 4202 रिजर्व में रखे गए थे।दूसरे चरण की 70 सीटों के लिए हुए मतदान में 75 हजार 332 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। वहीं 14 हजार 940 कर्मचारी रिजर्व में रखे गए थे।

MadhyaBharat 23 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.