Since: 23-09-2009
कोरबा। बांगों थाना क्षेत्र के ग्राम मोरगा एनएच रोड पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार बारातियों से भरी बोलेरो डिवाइडर में जा घुसी। हादसे में बच्चे समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिसमें से चार गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
बांगों पुलिस से शनिवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार बांगों थाना क्षेत्र के ग्राम मोरगा नेशनल हाइवे पर बारातियों से भरी बोलेरो डिवाइडर में जा घुसी। हादसे के बाद वाहन में फंसे लोगों को राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया। बोलेरो पर महिला समेत बच्चे आधा दर्जन से अधिक लोग सवार थे।
हादसे में सभी घायल हुए हैं। वहीं चार की हालत बेहद गंभीर है। सभी घायलों कटघोरा के उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चार लोगों को रिफर कर दिया गया है। फििलहाल मामले की बांगो पुलिस जांच कर रही है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |