Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल को मिला नया बंगला.   प्रधानमंत्री ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.   मारकंडा नदी पर बना पुल बहा ट्रैक पर फंसे 125 यात्री.   पठानकोट में फिर दिखी संदिग्धों की मूवमेंट.   महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ ट्रायल शुरू.   के. कविता और मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ी.   कारगिल की विजय भारतीय सेना के शौर्य की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   कटनी जिले में जहरीली गैस के रिसाव से चार की मौत.   प्रभात झा के निधन पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव सहित भाजपा नेताओं ने जताया दुख.   कुएं में उतरे चार लोग हुए बेहोश.   महामंडलेश्वर की हिन्दुओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह.   संघ को प्रतिबंधात्मक संगठन की सूची से हटाने में पांच दशक लगना दुर्भाग्य की बातः मप्र हाईकोर्ट.   मुख्यमंत्री साय ने कारगिल युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि.   बस्तर फाइटर के एक जवान की मलेरिया से मौत.   पिकअप वाहन और मिनी ट्रक में हुई भिड़ंत.   छत्तीसगढ़ में अब तक 479.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज.   दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन पेड़ से टकराई.   छग विधानसभा : जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया बहिर्गमन.  
छत्तीसगढ़ के बस्तर में आज बारिश के आसार
raipur, Chances of rain , Bastar, Chhattisgarh

रायपुर। उत्तर छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड दिसंबर के पहले सप्ताह में पड़ने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि आज रविवार को बस्तर में हल्की बारिश के आसार हैं। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके प्रभाव से हवा की दिशा पूर्ववर्ती बने रहने तथा नमी की मात्रा बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इसके चलते न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

 

 

इन दिनों सुबह-सुबह और रात के वक्त ठंड शुरू हुई है, लेकिन नवंबर बीतने को है और अच्छी ठंड शुरू नहीं हो सकी है। ग्रामीण क्षेत्रों और आउटर में ही ठंड का प्रभाव अधिक देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में क्षोभमंडल पर 5.8 किमी ऊंचाई पर 58 डिग्री पूर्व तथा 28 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके चलते ही हवा की दिशा पूर्ववर्ती बनी रहेगी और नमी की मात्रा बढ़ेगी। आज रविवार को बस्तर क्षेत्र में हल्की बारिश के आसार हैं।

 

छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर जिला सबसे अधिक ठंडा रहा। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। रायपुर की बात करें तो यहां की न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम का मिजाज आने वाले चार -पांच दिन तक ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है।

MadhyaBharat 26 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.