Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
संस्कृति मंत्री भगत छत्तीसगढ़ी फिल्म में शहीद वीर नारायण सिंह की भूमिका में
raipur, Culture Minister Bhagat,Chhattisgarhi film

रायपुर। छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ में एक्शन करते हुए नजर आने वाले है।

जानकारी के मुताबिक सतनाम पंथ के गुरु बालकदास के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक फिल्म बनाई जा रही है जिसमें कांग्रेस के मंत्री अमरजीत भगत शहीद वीर नारायण सिंह की भूमिका में नजर आऐंगे। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का टीज़र भी लॉन्च किया गया था जिसे लोगों का काफी रिस्पॉन्स मिला था।

उल्लेखनीय है कि इस फिल्म की कहानी सन् 1818 से 1860 के बीच अंग्रेजों के खिलाफ प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित है। इसमें गुरु बालकदास और वीर नारायण सिंह की दोस्ती और प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन में दोनों की भूमिका के किस्से हैं। खास बात यह है कि इसमें संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत वीर नारायण सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के निर्माता डॉ. जेआर सोनी हैं।

डॉ. सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस फिल्म में दर्शकों को इतिहास के कई अनछुए पहलुओं के बारे जानकारी प्राप्त होंगे। यह स्वतंत्रता आंदोलन में छत्तीसगढ़ के लोगों की भूमिका और संगठन शक्ति की कहानी है जो युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक साबित होगा।

MadhyaBharat 28 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.