Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना
raipur,  light rain ,Chhattisgarh

रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही चक्रीय चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कुछ जगहों पर आज मंगलवार को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा संभावित है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं।आज सुबह से छाए कोहरे और ठंड ने संकेत दे दिया कि आने वाले दिसंबर माह में जमकर ठंड पड़ेगी।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक छत्तीसगढ़ में खाड़ी से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से रायपुर सहित प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार सुबह से ही दिनभर बादल छाए रहे। बादल छाए रहने के कारण रायपुर में नवंबर में दिन का तापमान दस वर्षों में सबसे कम रहा है ।रायपुर का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार प्रदेशभर में सबसे ठंडा जांजगीर रहा। जहां न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 29 नवंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी और इससे ठिठुरन भी बढ़ेगी।

 

रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रही और अधिकतम तापमान में गिरावट आई। बिलासपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.4 डिग्री, पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 23.5 डिग्री और अंबिकापुर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है ।

MadhyaBharat 28 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.