Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात व्यक्ति की ला
korba, Body of unknown person, railway track

कोरबा। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर रेलवे फाटक से कुछ दूर पर बालको की ओर जाने वाली रेलवे ट्रैक पर आज मंगलवार सुबह अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रेलवे ट्रैक पर आज सुबह अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। मृतक के शरीर का कुछ हिस्सा मालगाड़ी की चपेट में आया है। मृतक के पास घटना स्थल पर ऊन की टोपी मिली है। आस-पास के लोगों ने बताया कि मृतक मोची का कार्य करता था। वह बुधवारी स्थित जैन मंदिर के बाहर दुकान लगाता था। रेल लाइन में लाश की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। जांच के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।

MadhyaBharat 28 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.