Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लिया मतगणना की तैयारियों का जायजा
bhopal,Chief Electoral Officer ,counting of votes

ग्वालियर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बुधवार को एमएलबी कॉलेज पहुँचकर ग्वालियर जिले के सभी 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों से चर्चा की और उनके साथ ईवीएम स्ट्राँग रूम का निरीक्षण किया। राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन से कहा कि स्ट्राँग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हम पूरी तरह संतुष्ट हैं। सीसीटीव्ही कैमरे व एलईडी स्क्रीन के जरिए हम सब लोग स्ट्रांग रूम की 24 घंटे नजर रख रहे हैं। साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा हमें नियमित रूप से स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कराया जाता है।

 

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने एमएलबी कॉलेज में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार बनाए गए मतगणना कक्षों का जायजा लिया। उन्होंने ईवीएम व डाक मत पत्र गिनने के लिये लगाईं गई टेबल, स्ट्राँग रूम से मतगणना कक्ष तक ईवीएम पहुँचाने के लिये बनाए गए अलग-अलग कोरीडोर, प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं की बैठक व्यवस्था व मतगणना परिसर में प्रवेश की व्यवस्था तथा मीडिया सेंटर सहित मतगणना से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मतगणना सम्पन्न कराएँ। श्री राजन ने कहा कि डाक मत पत्रों की गिनती तेजी से हो सके, इसके लिये भारत निर्वाचन आयोग ने डाक मत पत्रों की गणना के लिए टेबल बढ़ाने की अनुमति दे दी है।

 

 

 

ज्ञात हो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत मतगणना 3 दिसम्बर को होगी। इस दिन प्रात:काल 8 बजे सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती शुरू होगी। इसके आधा घंटे बाद ईवीएम के मतों की गिनती शुरू की जायेगी। एमएलबी कॉलेज में हर विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती के लिये दो – दो गणना कक्ष बनाए गए हैं।

 

MadhyaBharat 29 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.