Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
मुख्यमंत्री ने बुलाई मंत्रियाें की बैठक तो कांग्रेस ने घेरा
bhopal,  Chief Minister ,Congress surrounded

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार 30 नवंबर को अपने शासनकाल की आखिरी कैबिनेट बैठक बुलाई है। वल्लभ भवन में सुबह 11.15 बजे बुलाई गई बैठक में सभी मंत्रियों के साथ सीनियर अधिकारियों को भी बुलाया गया है। कैबिनेट का कोई एजेंडा नहीं है। इसे लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कहा है कि यह बैठक मतगणना को प्रभावित करने का प्रयास है। अफसरों पर दबाव डालने की कोशिश की जा रही है। लेकिन कल के बाद परसों भी आएगा। भाजपा की हालत खस्ता है। बिना एजेंडे के बैठक बुलाने का मकसद यही है।

 

 

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बुधवार को कहा है कि यह भाजपा की मतगणना को प्रभावित करने की कोशिश है। उन्होंने कहा, 'बिना एजेंडे की बैठक बुलाने का मसकद यही है कि हालत खस्ता है। मंत्रियों से कहा जाएगा कि प्रभार वाले क्षेत्रों में मतगणना प्रभावित करें। कैसे अधिकारी - कर्मचारियों पर दबाव डाला जाए, मतगणना को प्रभावित करने के लिए भाजपा दबाव डालने का काम कर सकती है।' उन्होंने कहा, 'बालाघाट में तारीख के पहले पोस्टल बैलेट की छंटनी करके हेराफेरी करने की कोशिश कर रहे हैं। सरकारी कर्मचारियों ने भाजपा को वोट नहीं किया है। इसलिए अधिकारी सजग हैं, ये कुछ कर नहीं पाएंगे। स्ट्रॉन्ग रूम में 24 घंटे हमारे एजेंट्स अलर्ट हैं।' पीसी शर्मा ने आगे कहा कि कमलनाथ कह चुके हैं कल के बाद परसों आएगा। इसलिए भारतीय जनता पार्टी कुछ नहीं कर पाएगी।

MadhyaBharat 29 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.