Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल को मिला नया बंगला.   प्रधानमंत्री ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.   मारकंडा नदी पर बना पुल बहा ट्रैक पर फंसे 125 यात्री.   पठानकोट में फिर दिखी संदिग्धों की मूवमेंट.   महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ ट्रायल शुरू.   के. कविता और मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ी.   कारगिल की विजय भारतीय सेना के शौर्य की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   कटनी जिले में जहरीली गैस के रिसाव से चार की मौत.   प्रभात झा के निधन पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव सहित भाजपा नेताओं ने जताया दुख.   कुएं में उतरे चार लोग हुए बेहोश.   महामंडलेश्वर की हिन्दुओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह.   संघ को प्रतिबंधात्मक संगठन की सूची से हटाने में पांच दशक लगना दुर्भाग्य की बातः मप्र हाईकोर्ट.   मुख्यमंत्री साय ने कारगिल युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि.   बस्तर फाइटर के एक जवान की मलेरिया से मौत.   पिकअप वाहन और मिनी ट्रक में हुई भिड़ंत.   छत्तीसगढ़ में अब तक 479.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज.   दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन पेड़ से टकराई.   छग विधानसभा : जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया बहिर्गमन.  
आज शाम 6.30 बजे हट जाएगा एक्जिट पोल संचालन से प्रतिबंध
bhopal, ban on conducting ,exit polls

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी या कांग्रेस फिर सत्ता में वापसी करेगी, इसकी वास्तविक स्थिति तो आगामी तीन दिसंबर को मतगणना के बाद ही सामने आ पाएगी, लेकिन विभिन्न टीवी चैनलों पर आज (गुरुवार) शाम 6.30 बजे से इसको लेकर चिल्ल-पो शुरू हो जाएंगी। दरअसल, इस दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों को लेकर एक्जिट पोल के संचालन पर लगाया गया प्रतिबंध हट जाएगा।

 

 

 

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए गत 17 नवंबर को एक ही चरण में राज्य की सभी 230 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। मध्य प्रदेश के अलावा चार अन्य राज्यों में भी विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं, जिनमें मिजोरम, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी मतदान संपन्न हो गया और गुरुवार को तेलंगाना में वोटिंग हो रही है। इस पांचों राज्यों में आगामी तीन दिसंबंर को मतगणना होगी और इसके साथ ही परिणाम में घोषित किए जाएंगे।

 

मप्र समेत पांच राज्यों- छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा एक्जिट पोल के संचालन और इसके परिणाम के प्रकाशन एवं प्रचार अथवा किसी भी अन्य तरीके से उसका प्रसार करने पर 7 नवम्बर से 30 नवंबर तक प्रतिबंध लगाया था, जो कि आज 6.30 बजे तेलंगाना में वोटिंग समाप्त होने तक जारी रहेगा। इसके बाद एक्जिट पोल के संचालन पर लगा प्रतिबंध हट जाएगा। यानी आज शाम 6.30 बजे के बाद से टीवी चैनलों पर एक्जिट पोल शुरू हो जाएंगे। इस दौरान राजनीतिक दलों और नेताओं के हार-जीत के संभावित आंकड़े पेश किए जाएंगे और टीवी चैनलों पर विभिन्न विशेषज्ञ इस पर अपनी-अपनी राय देते नजर आएंगे।

MadhyaBharat 30 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.