Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
कैबिनेट ने इकबाल सिंह बैंस को दी विदाई
bhopal, Cabinet bid farewell , Iqbal Singh Bains

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस दो सेवा वृद्धि की अवधि समाप्त होने के बाद सेवा निवृत्त हो गए हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इसके साथ ही भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की 1988 बैच की अधिकारी वीरा राणा ने प्रदेश के मुख्य सचिव का कार्यभार भी संभाल लिया है।

 

मुख्य सचिव को सेवानिवृत्ति पर विदाई देने के लिए मुख्यमंत्री चौहान ने गुरुवार को खास तौर पर मंत्रि-परिषद की बैठक बुलाई थी, जिसमें सभी अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया था। मुख्यमंत्री चौहान के कार्यकाल में दो बार 6-6 महीने के एक्सटेंशन (सेवा वृद्धि) का लाभ लेने के बाद मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। उन्हें मंत्रि-परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री चौहान ने पुष्प गुच्छ भेंट कर विदा किया। इस मौके पर मंत्रियों और अधिकारियों ने भी उन्हें भावभीनी विदाई दी।

 

 

इस मौके पर निवर्तमान मुख्य सचिव बैंस ने कहा कि यह एक पड़ाव है, कोई अंत नहीं। वे काम करते रहेंगे, जिससे उनकी सक्रियता बनी रहेगी। उन्होंने प्रदेश में आनंद विभाग के गठन को अपने कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धि बताया।

 

 

वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि अपने लिए जिएं तो क्या जिएं, देश-समाज के लिए जीना ही जीना है, मुख्य सचिव रहते हुए बैंस ने यही करके दिखाया है। उन्होंने अच्छा काम किया। जो भी काम उन्हें सौंपे गए, उन्होंने बिना किसी तनाव और दबाव के पूरे किए। कोविड के दौरान भी उन्होंने बेहतर काम कर दिखाया। सीएम राइज स्कूल, सिटीजन चार्टर और आनंद विभाग उनकी बेहतर उपलब्धियां रहीं।

 

 

वीरा राणा ने लिया इकबाल सिंह बैंस का स्थान

 

इकबाल सिंह बैंस की जगह वरिष्ठ आईएएस वीरा राणा को मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उन्होंने गुरुवार को कार्यवाहक मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया है और इसके साथ ही उन्होंने कामकाज की शुरुआत भी कर दी है।

 

 

प्रदेश की दूसरी महिला मुख्य सचिव बनीं वीरा राणा

 

यह दूसरा अवसर है, जब मध्य प्रदेश में कोई महिला अधिकारी को मुख्य सचिव पद का दायित्व मिला है। इससे पहले प्रदेश में 1960 बैच की अधिकारी निर्मला बुच को भाजपा सरकार में 22 सितंबर 1991 को मुख्य सचिव बनाया गया था। वह एक जनवरी 1993 तक मुख्य सचिव रहीं। इसके बाद वीरा राणा प्रदेश की दूसरी ऐसी महिला अधिकारी हैं, जिन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

 

 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 26 मार्च 1964 को जन्मीं वीरा राणा वर्तमान में माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष हैं और उनके पास कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार है। इसके साथ ही अब उन्हें मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। चुनाव आयोग की सहमति मिलने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार देर शाम वीरा राणा को वर्तमान दायित्व के साथ मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार देने के आदेश जारी कर दिए थे।

 

 

वीरा राणा इससे पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, खेल और युवा कल्याण, प्रशासन अकादमी और कुटीर और ग्रामोद्योग विभाग की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के बाद वीरा राणा प्रदेश में उपलब्ध अधिकारियों में सबसे वरिष्ठ हैं।

MadhyaBharat 30 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.