Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
आइईडी विस्फोट से सीआरपीएफ 195 बटालियन के दो जवान घायल
dantewada,Two soldiers , CRPF

दंतेवाड़ा। जिले के बारसुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बारसूर-पल्ली मार्ग पर बारसूर सातधार पुलिया के आगे नक्सलियों ने 02 दिसंबर से 08 दिसंबर तक पीएलजीए सप्ताह की 23वीं वर्षगांठ मनाने बड़ी तादात में बैनर पोस्टर के साथ जवानों को निशाना बनाने बैनर-पोस्टर के नीचे आइईडी लगा रखी थी, जिसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ 195 बटालियन के दो जवान आरक्षक एच. मनीकंडन एवं आरक्षक अजय सलाम घायल हो गए हैं। दोनों घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

 

 

बस्तर आईजी सुदरराज पी. ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर एवं सामान्य है। उन्होंने बताया कि बारसूर सातधार पुलिया के आगे आईईडी लगाने की सूचना मिली थी। सीआरपीफ बीडीएस की टीम द्वारा उक्त आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया।

 

 

उल्लेखनीय है कि नक्सली अक्सर जवानों को नुकसान पंहुचाने के लिए जहां बैनर पोस्टर लगाते हैं, वहां आइईडी भी लगाते हैं। नक्सली यह जानते हैं कि जवान बैनर-पोस्टर निकालने जरूर आएंगे। नक्सली जिले में सप्ताह भर में दूसरी वारदात को अंजाम देने में कामयाब हुए हैं। दो दिन पहले ही इसी क्षेत्र में मोबाइल टाॅवर के जनरेटर में आगजनी की थी। साथ जिले के भांसी थाना क्षेत्र में भी 14 वाहनों में आगजनी कर दी थी। नक्सली पीएलजीए सप्ताह को लेकर जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में बैनर-पोस्टर लगाकर पीएलजीए सप्ताह मनने का आह्वान कर रहे हैं।

 

MadhyaBharat 2 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.