Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल को मिला नया बंगला.   प्रधानमंत्री ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.   मारकंडा नदी पर बना पुल बहा ट्रैक पर फंसे 125 यात्री.   पठानकोट में फिर दिखी संदिग्धों की मूवमेंट.   महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ ट्रायल शुरू.   के. कविता और मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ी.   कारगिल की विजय भारतीय सेना के शौर्य की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   कटनी जिले में जहरीली गैस के रिसाव से चार की मौत.   प्रभात झा के निधन पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव सहित भाजपा नेताओं ने जताया दुख.   कुएं में उतरे चार लोग हुए बेहोश.   महामंडलेश्वर की हिन्दुओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह.   संघ को प्रतिबंधात्मक संगठन की सूची से हटाने में पांच दशक लगना दुर्भाग्य की बातः मप्र हाईकोर्ट.   मुख्यमंत्री साय ने कारगिल युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि.   बस्तर फाइटर के एक जवान की मलेरिया से मौत.   पिकअप वाहन और मिनी ट्रक में हुई भिड़ंत.   छत्तीसगढ़ में अब तक 479.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज.   दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन पेड़ से टकराई.   छग विधानसभा : जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया बहिर्गमन.  
भोपाल में सेवानिवृत्त आईएएस के घर में लिफ्ट गिरने से एक कर्मचारी की मौत
bhopal, One employee dies , retired IAS

भोपाल। राजधानी भोपाल को कोलार रोड पर चूना भट्टी स्थित श्रीवास्तव होम्स में सेवानिवृत्त आईएएस प्रभांशु कमल के घर पर शनिवार को दोपहर में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां लिफ्ट लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक लिफ्ट गिर गई। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।

 

 

 

पुलिस के अनुसार, शनिवार को दोपहर में करीब 3.00 बजे सेवानिवृत्त आईएएस प्रभांशु कमल के चूना भट्टी स्थित घर पर फाइन स्टार नाम की कंपनी मजदूरों से लिफ्ट लगवाने का काम करा रही थी। इसी बीच अचानक लिफ्ट गिर गई। जिसकी चपेट में आने से राजकुमार नाम का कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लिफ्ट से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर चूनाभट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

MadhyaBharat 2 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.